सरस्वती शिशु मन्दिर विन्ध्यनगर ने घोषित किया अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम

Newspost, Regional Desk, Vindhyanagar, Singrauli.

शुक्रवार, 29 दिसम्बर। स्कूली बच्चों के मन मस्तिष्क पर पढ़ाई को लेकर बढ़ रहे दबाव और उससे उत्पन्न हो रही अस्वाभाविक परिस्थितियों, विशेषकर बच्चों के मनोवैज्ञानिक काउंसिलिंग को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सजग हैं। उनकी संवेदनशीलता का जीवंत उदाहरण सरस्वती शिशु मंदिर विंध्यनगर ने कक्षा तृतीय से द्वादश की अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा तथा इस परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त भैया-बहनों को पुरस्कृत किया जाना भी है। छमाही परीक्षा के मूल्यांकन के लिए भी समारोह मनाना अद्भुत है। विद्यालय ने उत्कृष्ट भैया-बहनों को बैच देकर सम्मानित किया।

परीक्षा परिणाम घोषणा कायर्क्रम में शासकीय राजनारायण सिंह महाविद्यालय बैढ़न के प्रोफेसर डाॅ. राकेश गौतम, डाॅ. शिवेश साकेत, डाॅ. जयप्रकाश मिश्रा-चिकित्सक, पार्षद बाबूनन्दन, पूर्व छात्र सुनील दुबे, अभिभावक नन्द कुमार मिश्रा, विद्यालय की सह व्यवस्थापिका श्रीमती गायत्री श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विद्यालय के परीक्षा प्रभारी प्रभाशंकर गुप्त ने परीक्षा परिणाम की
घोषणा की। विद्यालय के प्राचार्य मुद्रिका प्रसाद दुबे ने उत्तीर्ण भैया-बहनों को बधाई व आगामी परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *