Newspost, Regional Desk, A. Anand.
विंध्यनगर, सिंगरौली। गत 27 व 28 दिसम्बर को कक्षा द्वादश जीव विज्ञान संकाय एवं कक्षा नवम के डाॅक्टर बनने के इच्छुक भैया-बहनों का दो दिवसीय एन.टी.पी.सी. चिकित्सालय में शैक्षिक भ्रमण कराया गया। डाॅ. बी.सी. चतुवेर्दी-सी.एम.ओ. के मार्गदर्शन में भ्रमण का कायर्क्रम सम्पन्न हुआ। डाॅ. तन्मय पटेल द्वारा दोनों दिन भैया-बहनों को मोटिवेशनल क्लासेस दी गई, साथ ही सावधानियां और कम्पेटेटिव पढ़ाई करने के टिप्स बताया। डाॅ प्रितिश राज- सजर्न, डाॅ हेमा -गायनकोलाॅजिस्ट, डाॅ बृजेश जैन-एनेस्थिसियोलाॅजिस्ट, डाॅ अभिषेक वैश्य-फिजिशियन एवं दिनेश शाह व उमेश कुशवाहा -रेडियोलाॅजिस्ट टैक्नीशियन, राम मनरेश और अजय -लैब टैक्नीशियन के द्वारा दोनों दिन भैया-बहनों को चिकित्सालय की समस्त गतिविधियों की जानकारी दी गई।

विद्यालय के प्राचार्य मुद्रिका प्रसाद दुबे, व्याख्याता विजय तिवारी-भौतिक शास्त्र, श्रीमती शिम्पी शर्मा -रसायन शास्त्र एवं श्रीमती शैलेन्द्री तिवारी-प्रयोगशाला सहायक के नेतृत्व में भ्रमण कराया गया।
