Newspost, Regional Desk, Ashish Soni, सिंगरौली/भोपाल.

प्रदेश के गुना में बस के अंदर हुई आगजनी की घटना के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर वाहनों की जांच पड़ताल तेज कर दी गई है। शुक्रवार को जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर ने परसौना के समीप नौगढ़ कन्वेयर तिराहा पर वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया।
जिला परिवहन अधिकारी के जांच अभियान में बिना परमिट, फिटनेस एवं आरटीओं के नियमों का उल्लंघन करने वालों वाहनों पर कार्यवाही की गयी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को आरटीओ ने कन्वेयर बेल्ट तिराहा के पास वाहनों की सघन जांच शुरू किया जिसमें चार बसें एवं एक पिकअप वाहन बिना दस्तावेज के मिला। जिस पर आरटीओ ने उक्त वाहनों को जप्त करते हुये कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं इस संबंध में आरटीओ ने बताया है कि यह कार्यवाही निरंतर चलती रहगी। बिना फिटनेस, परमिट एवं दस्तावेज के साथ चलने वाले वाहनों पर सख्ती के साथ कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *