भारतीय जनता पार्टी ने देवसर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की बैठक कर प्रचार अभियान को दिया धार

?Newspost, Election Desk. @A.Anand

भारतीय जनता पार्टी के देवसर – 81 विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी पूर्व विधायक राजेन्द्र कुमार मेश्राम ने गत सोमवार को अपना नामांकन पत्र जमा करा दिया। इसके साथ ही पार्टी संगठन प्रचार अभियान को धार देने में जुट गया।

मंगलवार को कार्यकर्ताओं की बैठक रजमिलान में बुलाई गई जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा प्रत्याशी राजेन्द्र मेश्राम, भाजपा जिला महामंत्री सुंदरलाल शाह, राजकुमार दुबे एवं जिला मंत्री दिग्विजय सिंह “ध्रुव” उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा चुनाव के संयोजक ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, भाजपा के पितृ पुरुष डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया। विधानसभा के संयोजक ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने अपने स्वागत उद्बोधन के माध्यम से सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

हर बूथ पर जीत को सुनिश्चित करें – राम सुमिरन गुप्ता

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के साहस, संयम का परिचय देते हुए पूरे तन मन से पार्टी को प्रचण्ड जीत दिलाने के लिए कमर कस लें। हमारी सरकार में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। हम सभी कार्यकर्ता लोकतंत्र के समर में उतर चुके हैं। मण्डल के कार्यकर्ता अपनी अपनी जिम्मेदारी के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें। हर बूथों पर पार्टी को विजय शत प्रतिशत मिले इसका विशेष ध्यान रहे।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजेन्द्र मेश्राम को प्रचंड मतों से देवसर विधानसभा जिताकर पूरे प्रदेश में मिशाल कायम करना है। हमें अपने सरकार की योजनाओं को बताना है तथा प्रत्याशी के स्वच्छ छवि को सामने रखकर जनता के बीच में जाना है। हमारी सरकार हर क्षेत्र में सफल रही है। इसलिए सभी कार्यकर्ता विरोधियों के सामने मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं।

आपके भरोसे को टूटने नहीं देंगे- राजेन्द्र मेश्राम

विधानसभा प्रत्याशी राजेन्द्र मेश्राम ने कहा कि आप सबके आशीर्वाद से हमें दोबारा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का मौका मिला है उसके लिए मैं सभी कार्यकर्ताओं का आभारी हूं। मैं आप सबको विश्वास दिलाता हूं कि आपके भरोसे को कभी टूटने नहीं दूंगा। जनता के हर इरादे पर खड़ा रहने का प्रयास करूंगा। हमने एक जनसेवक की भांति क्षेत्र का काम करने का प्रयास किया है। मुझसे यदि कुछ गलतियां हो गई हों उसे क्षमा करते हुए नए सिरे से पार्टी को विजयश्री दिलाने में आप सब सहयोग प्रदान करें। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सबकी मेहनत एवं प्रयास से देवसर विधानसभा में इस सेवक को पुनः सेवा करने का अवसर मिलेगा तथा पार्टी को प्रचंड जीत मिलेगी।
            

कार्यक्रम का संचालन पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमलेश बैस ने तथा आभार मण्डल अध्यक्ष रामनरेश शाह ने व्यक्त किया।

?इनकी रही विशेष उपस्थिति:

जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता लालजी शाह, पूर्व जिला महामंत्री संतोष वर्मा, मंडल अध्यक्षों में गजेन्द्र गुप्ता, गोविन्द बैस, रविन्द्र कुमार पाण्डेय, राजू जायसवाल, कमल किशोर गुप्ता, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा जायसवाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलशरण सिंह “श्याम”, एडवोकेट प्रदीप शाह, रमेश गुप्ता, भुवनेश्वर जायसवाल, कमलेश शर्मा, हीरादेव विश्वकर्मा, लखपति बैस, राजेन्द्र पाण्डेय, रामप्यारे विश्वकर्मा, बृजेन्द्र शाह, सुशील शाह, रंगलाल विश्वकर्मा, शिवशंकर बैस, मंगल सिंह एवं कमलेश जायसवाल, मण्डल के समस्त पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र के संयोजक, बूथ अध्यक्ष गण सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *