एफएसटी सीधी द्वारा 15 लाख 50 हजार के सोना-चांदी जप्त किए गए

Newspost, Regional, सीधी, RB Singh ‘Raaz’. 

विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन संपन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साकेत मालवीय के निर्देशन में एफएसटी तथा एसएसटी दलों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

एफएसटी की कार्यवाही:

इसी क्रम में एफएसटी सीधी द्वारा 15 लाख 50 हजार रुपये अनुमानित मूल्य के सोने-चांदी जप्त किए गए हैं। 10 लाख रुपये अनुमानित मूल्य के 183 ग्राम से अधिक सोना तथा 5 लाख 50 हजार रुपये अनुमानित मूल्य के 9 किलोग्राम से अधिक चांदी के संबंध में जांच के समय वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर उक्त कार्यवाही की गई है। 

अवैध गतिविधियों पर नजर:

उल्लेखनीय है कि निर्वाचन के दौरान धन बल, बाहुबल तथा मादक पदार्थों का दुरुपयोग रोकने के लिए जांच दलों द्वारा तत्परता से कार्यवाही की जा रही है। 50 हजार रुपये से अधिक नगदी पाए जाने पर वैध दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इसी प्रकार अधिक मात्रा में सोनें, चांदी, के आभूषण आदि के संबंध में भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

कलेक्टर श्री मालवीय द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई है कि यदि कोई व्यक्ति या व्यापारी 50 हजार रुपये से अधिक की नगदी लेकर यात्रा कर रहा है तो उसके संबंध में वैध दस्तावेज अवश्य रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *