News Desk, सिंगरौली, MP.

भारतीय जनता पार्टी के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के सामाजिक आयोजन पूरे जिलै मे किये जा रहे हैं। गत‌ 17 सितंबर‌‌ प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन से प्रारंभ हुये सेवा पखवाड़े कार्यक्रम का संचालन 15 दिवस तक चलेगा। जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता के निर्देशानुसार भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला-सिंगरौली द्वारा ग्राम पंचायत क्षेत्र चिनगी टोला में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रभारी व सेवा पखवाड़ा के जिला प्रभारी सुंदरलाल शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच श्रीमती गीता देवी, वरिष्ठ नेता बद्री प्रसाद बैस, लालजी विश्वकर्मा, सरपंच प्रतिनिधि सविता नंदन बैस उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमलेश बैस ने किया। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड एवं लाडली बहना आवास योजना की पावती वितरण की गयी तथा आयुष्मान योजना के बारे मे ग्रामीणों को अवगत कराया गया। जिन‌ हितग्राहियों के नाम आयुष्मान कार्ड नहीं बना‌ है उसकी जानकारी भी एकत्र की गई तथा उनको योजना का लाभ दिलाने की पहल भी संगठन‌ ने प्रारंभ की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभुनाथ कुशवाहा जी, मनीष कुमार पाण्डेय, इमामुद्दीन , अनारकली, मोमिना खातून, बबलू कुशवाहा, अंबिका प्रसाद बैस, पानपति, सिरातुल, गुलाब राम शर्मा, वशिष्ठ पाण्डेय, इंद्रप्रभा पाण्डेय, शाहिद मोहम्मद, बाबूलाल कुशवाहा, हीरालाल कुशवाहा , रामदयाल कुशवाहा , रामराज शर्मा एवं शिव शंकर बैस सहित सैकड़ो हितग्राही उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *