महिला आरक्षण बिल ऐतिहासिक: देव कुमार
Regional Desk, RB Singh’Raaz’,सीधी,MP.
लोकसभा एवं राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने पर भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. राजेश मिश्रा, केके तिवारी के विशिष्ट आतिथ्य में एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम सोनी की अध्यक्षता में अभिनंदन एवं आभार कार्यक्रम संपन्न हुआ।
भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिलाओं के स्वाभिमान के साथ सदैव खड़ी रही है। यदि कांग्रेस ने इस बिल में अड़ंगा ना डाला होता तो अटल जी के जमाने में ही ये बिल पारित हो गया होता, किंतु मोदी है तो मुमकिन है और देश में नामुमकिन समझे वाले सभी कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संपन्न किया है। भारतीय जनता पार्टी और महिला मोर्चा इस ऐतिहासिक बिल के पास होने पर जिले की जनता जनार्दन की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद ज्ञापित करती है।
नारी शक्ति वंदन विधेयक से बहनें बनेंगी सशक्त: पूनम
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम सोनी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से राजनीतिक क्षेत्र में भी महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ेगी। हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के सदैव ॠणि रहेंगे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला मंत्री सुनीता रानी वर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती नीलम पांडे, रामपुर नगर परिषद की उपाध्यक्ष संगीता गुप्ता, उषा गोपाल पटेल, निशा सिंह, अन्नू पांडे, महिमा तिवारी, सुशील गुप्ता, रेणु साकेत, आरती सिंह, मुनिराज विश्वकर्मा, मनुरजवा गुप्ता, श्यामवती गुप्ता, रितु खत्री सहित अन्य बहनें उपस्थित रहीं।
