‌‌अरुण साव व विजय शर्मा होंगे डिप्टी सीएम, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह होंगे विधानसभा के स्पीकर

Newspost, MP CG News Desk, रायपुर, सिंगरौली.

रविवार को बीजेपी केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षक दल द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर पूरी तरह से विराम लगा दिया। भाजपा ने छत्तीसगढ़ के गठन से लेकर अब तक के इतिहास में पहली बार एक आदिवासी नेता को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया है। प्रदेश के नये मुख्यमंत्री के रूप में कुनकुरी विधानसभा से जीते बीजेपी प्रत्याशी विष्णु देव साय को चुना गया है। छत्तीसगढ़ में इस बार उत्तर प्रदेश के तर्ज पर दो उप मुख्यमंत्री बनाये गये हैं। छ्त्तीसगढ़ की सरकार के कुशल संचालन के लिए उप मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी चेहरा अरुण साय एवं सवर्ण चेहरे के रूप में विजय शर्मा को प्रदेश का डिप्टी कमांडर बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *