NewsPost, Regional Desk, Ashish Soni , Singrauli, MP
सिंगरौली जिले के डॉक्टर गंगा प्रसाद जायसवाल जिनकी उम्र महज 42 वर्ष है जो सिंगरौली जिले के नगर परिषद सरई से आते हैं इनकी पत्नी नगर परिषद सरई वार्ड क्रमांक 07 से भाजपा पार्षद हैं, डा गंगा प्रसाद जायसवाल आयुर्वेद चिकित्सक है जो वर्तमान में आयुष मेडिकल ऑफिसर पद पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई में पदस्थ है, पिछले 20 वर्षों से चिकित्सा के माध्यम से जुड़े जनता के बीच सभी वर्गों में इनकी अच्छी पकड़ है, स्थानीय स्तर पर असहाय जरूरतमंदों के लिए मुफ्त इलाज भी लंबे समय से करते आये है, स्वावलंबी भारत अभियान में लंबे समय से काम कर रहे हैं जो कि वर्तमान में जिला सह समन्वयक के दायित्व का निर्वहन भी कर रहे हैं, आप चिकित्सा के क्षेत्र में लोगों से जुड़े सेवा से प्रेरित होकर सभी वर्गों के बारे में सदैव चिंतन करते रहते हैं, एवं चिकित्सीय कैंप के माध्यम से भी पूरे जिले भर में लोगों से अच्छी तालमेल बनाने में सफल रहे हैं, जिले के ग्रामीण एवं शहरी अंचलों में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों के बीमारी का पता लगाना एवं विकासात्मक विकृति व मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्क्रीनिंग कर उच्च स्तर के चिकित्सीय सेवा के लिए इनके माध्यम से रेफर किया जाता है।

74 हजार माह की शासकीय सेवा को छोड़कर राजनीति में जाने का कैसे आया विचार-
जवाब में उन्होंने बताया कि मैं स्कूली समय से ही हमेशा सहयोग पर सेवा की भावना रखता हूं। मैं इस ग्रामीण अंचल सरई क्षेत्र से मेडिकल के क्षेत्र में रुचि रखने वाला पहला छात्र था, मेरा चयन स्वास्थ्य विभाग में पहली बार हुआ, तब से मैं निरंतर चिकित्सीय सेवा में सेवा भाव से लगा हूं, जिस प्रकार आज लोगों को सेवा की जरूरत है मुझे लगता है जिस जगह पर मैं हूं उतनी मजबूती से जरूरत के हिसाब से हर क्षेत्र में सेवा करने के लिए मुझे एक बड़े प्लेटफार्म की जरूरत है, इसलिए मैं इस शासकीय सेवा को त्याग कर चिकित्सीय सेवा करता रहुंगा एवं सामाजिक सेवा के लिए राजनीतिक क्षेत्र में जाने के लिए पूर्ण रूपेण तैयार हूं, मैं मानता हूं कि सेवा से बड़ा इस संसार का कोई भी बड़ा धन नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *