State Desk, भोपाल/सिंगरौली, MP.
शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत 10 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। ये सभी प्राय: वे सीटें हैं जहाँ कांग्रेस कुछ वोटों से पिछला चुनाव हारी थी।

जारी सूची में आप ने विधानसभा क्षेत्र सेंधवा के लिए संजय दुबे, गोविंदपुरा में सज्जन सिंह परमार, हुजूर में डा रविकांत द्विवेदी, दिमनी में सुरेंद्र सिंह तोमर, मुरैना में रमेश उपाध्याय, पेटलावद (एसटी) में कोमल दामोर, सिरमोर में सरिता पांडे, सिरोंज में आइएस मोर्य, चुरहट में अनेंद्र गोविंद मिश्रा राजन और महाराजपुर के लिए इंजी. रामजी पटेल को प्रत्याशी बनाया है। आप की यह सूची दिल्ली से जारी की गई है।
