State Desk, Madhya Pradesh, खंडवा.

भारत सरकार के केंद्रीय परिवहन मंत्री व बीजेपी के कद्दावर नेता नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले को काले झंडे दिखाने पर कांग्रेस के लोगों पर पदमनगर थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात प्रतिबंधात्मक धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। बुधवार को जन आशीर्वाद यात्रा के विरोध में गणेश गोशाला के पास इन लोगों ने प्रदर्शन करते हुए काले झंडे दिखाने का प्रयास किया था।

पुलिस के अनुसार शिवा पंवार, मोहन सिंह पुत्र कालू सिंह सावनेर दोनों निवासी संजय नगर और जितेंद्र पुत्र हौसीलाल पंवार निवासी नवकार नगर के विरुद्ध धारा 188 में प्रकरण दर्ज किया है। मामले में बुधवार को पुलिस ने एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया था, तब धारा 151 लगाई थी जिसमें तीनों पदाधिकारियों को एसडीएम कोर्ट ने जमानत दे दी थी। पुलिस ने बाद में 188 का प्रकरण दर्ज कर हिरासत में ले लिया।

शुक्रवार को जन आशिर्वाद यात्रा में सीएम के मुरैना पहुंचने से पहले कांग्रेस नेताओं काे पुलिस ने गिरफ्तार किया। तब कांग्रेसी विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे थे।

कांग्रेस नेताओं ने अपनी पीठ पर नेताओं के विरोध के पोस्टर, गो बैक के नारे चिपका रखे थे। इनमें दिमनी विधायक रविंद्र सिंह तोमर, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर समेत कई कांग्रेसी शामिल थे। पुलिस रिकार्ड में 28 लोगों की गिरफ्तारी दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *