सिंगरौली पहुंचने से पहले भी युवक कांग्रेस द्वारा विरोध में नारेबाजी और गिरफ्तारी देना क्या कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा ?
MP State Desk.
एमपी में आम चुनावों को अपने अपने हक में करने के उद्देश्य से प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियां- भाजपा व कांग्रेस तरह तरह के कार्यक्रमों के साथ जनता के बीच जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी जन समर्थन के लिए जन आशीर्वाद यात्राओं का आयोजन कर रही है तो कांग्रेस अपने विरोध की रणनीति के साथ मैदान में दिखाई दे रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस भाजपा के जन आशीर्वाद यात्रा को हूट कराकर स्वयं को मीडिया में जगह पाने की रणनीति पर काम कर रही है। जगह जगह इन यात्राओं का विरोध करने की घटनाएं कुछ ऐसा ही संकेत दे रही हैं। रविवार को देर शाम भाजपा की यात्रा के सिंगरौली पहुंचने के घंटों पहले युवा कांग्रेस के स्थानीय जनों ने विरोध में नारेबाजी की जिन्हें स्थानीय पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धारा में गिरफ्तार किया।

बहरहाल चित्रकूट से निकली आशीर्वाद यात्रा सिंगरौली जिले के चितरंगी, सिहावल एवं आंशिक सिंगरौली विधानसभा के क्षेत्र में पहुंची जहां सभाओं का आयोजन किया गया।
जन आशीर्वाद यात्रा रविवार दोपहर में जिले मे प्रवेश हुई। इस यात्रा का नेतृत्व केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते कर रहे हैं। यात्रा मे उपस्थित अन्य प्रमुख नेताओं मे उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, यात्रा के संयोजक एवं सतना सांसद गणेश सिंह, क्षेत्रीय सांसद रीती पाठक, जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता जिले की तीनों विधानसभाओं के विधायक अमर सिंह, राम लल्लू वैश्य तथा सुभाष वर्मा यात्रा में रहे।
जिले में प्रवेश के साथ ही कर्थुआ मंडल के झोखो तथा कर्थुआ में यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। सैकड़ों की संख्या मे महिलाओं ने कलश एवं दीपक के साथ यात्रा का अभिनन्दन किया। ढोल नगाड़ों के साथ स्थानीय कार्यकर्ताओं तथा नागरिकों की हजारों की भीड़ ने यात्रा का स्वागत किया।

रथ सभा को संबोधित करते हुये केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि जिस विश्वास के साथ आप सबने भाजपा की सरकारें बनाई है तो उसका प्रतिफल आपको कई गुना मिला है। आम गरीब आदमी के जीवनस्तर में जो बदलाव आया है वह पहले कभी नहीं हुआ था। गांव गांव जोड़ने वाली प्रधानमंत्री सड़क
भाजपा सरकार की ही परिकल्पना थी। आपने देखा कि बीच में अल्प समय के लिये जब कांग्रेस की सरकार बनी थी तो उन्होंने सारी जनकल्याणकारी योजनाओं पर पाबंदी लगा दी थी। किंतु शिवराज जी के मुख्यमंत्री बनते ही सारी योजनाएं पुनः प्रारंभ कर दी गईं हैं। यदि आप मध्यप्रदेश मे पुनः भाजपा की सरकार
बनाते हैं तो मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य बनेगा तथा अगर मोदी जी तीसरी बार मुख्यमंत्री बने तो भारत विश्व में तीसरी महाशक्ति बन कर उभरेगा। केंद्रीय मंत्री ने फिर से विधानसभा एवं लोकसभा में भाजपा के लिये जनता से समर्थन मांगा।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने झोंको तथा चितरंगी मे सभा को संबोधित करते हुये उज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, लाडली बहना योजना, किसान सम्मान योजना जैसी जन हितैषी योजनाओं का लाभ गिनाते हुये कहा कि अपनी योजनाओं के लिये मध्यप्रदेश पूरे देश मे जाना जाता है।
उप मुख्यमंत्री ने फिर से भाजपा की सरकार बनाने का आग्रह समस्त उपस्थित जनसमूह से किया तथा जनता को आश्वस्त किया कि भाजपा की सरकार रहते कभी भी जनहितैषी योजनाओं पर पाबंदी नहीं लगाई जायेगी तथा समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा जायेगा।

यात्रा को सांसद गणेश सिंह, रीती पाठक ने भी संबोधित
किया। आज की यात्रा कर्थुआ, देवसर, झखरावल, माडी़ छांदा, गीर छंदा, दुधमनिया, खिरवा होते हुये सिंगरौली पहुंची तथा देर रात्रि सभा के बाद यहीं पड़ाव ले लिया है। सिंगरौली फल मंडी के सामने आयोजित सभा का संचालन भाजपा सिंगरौली के मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र गर्ग बंटी एवं महामंत्री आलोक यादव कर रहे थे।

आज यह यात्रा सिंगरौली से चलकर जयन्त, बैढ़न, परसौना, खुटार, रजमिलान, सरई, निगरी होते हुये व्यौहारी की ओर रवाना होगी।

इनकी थी विशेष उपस्थिति-
जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि यात्रा मे भाजपा के प्रदेश मंत्री राजेश पांडेय, यात्रा के संभागीय प्रभारी सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनिल पटेल, राजगोपाल चारी, विधायक रामलल्लू वैश्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश द्विवेदी, राम निवास शाह, वीरेंद्र गोयल, प्रेमवती खैरवार, जनपद अध्यक्ष प्रणव पाठक, पूर्व विधायक विश्वामित्र पाठक, जिला उपाध्यक्ष एवं यात्रा के जिले के प्रभारी राजेश तिवारी, सह प्रभारी दिग्विजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष
डाक्टर रविन्द्र सिंह, आशा यादव , चंद्रिका वैश्य, प्यारेलाल चतुर्वेदी, जिला महामंत्री सुंदरलाल शाह, जिला मंत्री विनोद चौबे, पूनम गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राधा सिंह, वरिष्ठ नेता शिवेंद्र बहादुर सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी राजीव तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
