छात्र-छात्राओं को दिलाई गई मतदाता शपथ
Newspost, City Desk. सिंगरौली।
सोमवार, 26 फरवरी को मायाराम महाविद्यालय में भारतीय चुनाव आयोग एवं मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार मतदाता जागरुकता अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में शासकीय अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष व जिला नोडल अधिकारी स्वीप जितेंद्र कुमार जायसवाल द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि मतदान हमारा अधिकार है और इस अधिकार का उपयोग कर हम अपने लिए एक सशक्त सरकार का चयन कर सकते हैं। इसके लिए हमें जागरुक होकर सभी को जागरुक करना चाहिए।

आज के कार्यक्रम के द्वितीय सत्र के मुख्य वक्ता डॉ दिनेश कुमार सिंह शंभूरत्ना, सहायक प्राध्यापक समाजशास्त्र शासकीय कन्या महाविद्यालय बैढ़न द्वारा अपने उद्बोधन में मतदान के महत्व, आवश्यकता एवं जन जागरुकता संबंधी सभी आयामों पर जानकारी दी। महाविद्यालय के डायरेक्टर बद्री नारायण बैस ने भी आव्हान किया कि हम सभी को एक सच्चे भारतीय होने का फर्ज ईमानदारी से मतदान करके निभाना चाहिए।


इसके साथ ही कार्यशाला में उपस्थित सभी को मतदाता शपथ भी दिलाई गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अविनाश राय ने मुख्य वक्ताओं का शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। महाविद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका सुश्री जतिंदर कौर द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के स्वीप नोडल अधिकारी रमेश बैस द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
