श्रमिक संगठनों व प्रबंधन के बीच बेहतर संबंधों हेतु की गई पहल

Newspost, Corporate Desk, A. Anand

सिंगरौली, मध्य प्रदेश। हिंडालको महान कर्मचारियों अधिकारियों के बीच अच्छे तालमेल व बेहतर कार्मिक व प्रशासनिक रिश्तों के लिये हिंडालको महान के खेल प्रांगण में कंपनी के मान्यता प्राप्त पांच यूनियन के पदाधिकारियों व हिंडालको महान के प्रशासनिक प्रबंधकों ने मैत्री पूर्ण क्रिकेट मैच खेला। इस मैच में हिंडालको महान के श्रमिक संघ के पदाधिकारियों ने 10 ओवर में 100 रन बनाए। वहीं हिंडालको महान के टीम से परियोजना प्रमुख एस. सेन्थिलनाथ, मानव संसाधन प्रमुख डॉ विवेकानंद मिश्रा, स्मेल्टर हेड एस. शशिकुमार, पावर प्लांट हेड चंद्रशेखर सिंह, कास्ट हाउस हेड संजय चतुर्वेदी, वित्त विभाग प्रमुख सुशान्त नायक व अन्य विभाग प्रमुखों ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। लेकिन वे विजय लक्ष्य से 20 रन दूर रह गये।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख एस. सेन्थिलनाथ ने कहा कि ऐसे मैच का आयोजन नियमित रूप से किया जा सकता है। यह कंपनी और उनके कर्मचारियों के बीच समरसता बढ़ाने और संगठन के अंदर एकता व सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करने का एक माध्यम है। ऐसे आयोजन हर छह महीने में होना चाहिये। वहीं मानव संसाधन प्रमुख डॉ विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि श्रमिक संघटन के सदस्य सिर्फ कर्मचारी ही नहीं हैं, वो संस्थान के बिजनेस पार्टनर हैं। खेल के माध्यम से श्रमिक संघ के सदस्यों ने मेल-जोल और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित किया है। यह मैच दोनों पक्षों के बीच आपसी समझ और एकता का प्रतीक है।

खेल के अंत में दोनों ही टीमों के सदस्यों ने एक दूसरे टीम के सदस्यों को चॉकलेट प्रदान कर मित्रता का उपहार प्रदान किया। मैत्रीपूर्ण क्रिकेट के आयोजन में कार्मिक विभाग प्रमुख जमाल अहमद व उनके टीम के सदस्य मनीष सिंह, विनय तिवारी का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *