जय श्री राम
सोमवार, 26 फरवरी 2024 के मुख्य समाचार
Newspost, Editorial Desk, Dayanand Sharma.
?एमपी : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 28 को अपने पहले प्रवास पर आ रहे हैं सिंगरौली, तैयारियों में जुटा प्रशासन
? सिंगरौली : कोल माइनिंग के लिये होगा दुनिया का सबसे बड़ा विस्थापन ? धारा 9 लगने के बाद मोरवा नगर के नागरिक आशंकित
?सिंगरौली: संभावित विस्थापन को लेकर हुई सभा में व्यापारी युवा नेता राजेश सिंह ने कहा- नगर निगम क्षेत्र में बसाया जाय नया मोरवा शहर
?योगी सरकार: पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, 391 अरेस्ट
?लोकसभा चुनाव : भाजपा ने मध्य प्रदेश में महिलाओं को उत्तर प्रदेश में युवाओं को प्राथमिकता, दोनों राज्यों से कट सकता है 50 से अधिक सांसदों का पत्ता- सूत्र
?मर्यादा में रहें मनोज जरांगे पाटील, देवेंद्र फडणवीस पर लगाए आरोपों पर भड़की एकनाथ शिंदे सरकार
?ज्ञानवापी : व्यास तहखाना में पूजा को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट आया फैसला, जारी रहेगी पूजा
?संयुक्त किसान मोर्चा ने ‘WTO क्विट डे’ का किया ऐलान, आज हाईवे पर करेंगे प्रदर्शन
?धौलपुर में बोले राहुल गांधी-आमजन को नहीं मिल रहा इंसाफ, इसलिए निकाल रहे न्याय यात्रा
?Rajkot AIIMS: एम्स समर्पित कर PM मोदी बोले, राजकोट की जनता का उतार रहा हूं 22 साल पुराना कर्ज
?ओडिशा के CM नवीन पटनायक के करीबी पूर्व मंत्री ने छोड़ी बीजद, BJP में हुए शामिल
?सिद्धू मूसेवाला… गोगामड़ी और अब नफे सिंह राठी, आतंक की नई पहचान बना लॉरेंस बिश्नोई?
?’इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवारों को जिताएं ताकि संसद में गूंजे आपकी आवाज : अरविंद केजरीवाल
?संदेशखाली में यौन उत्पीड़न के कितने केस…अफसर मौन: पीड़ितों को पैसा देकर चुप कराने की कोशिश, मंत्रियों से महिलाएं बोलीं- इज्जत की कीमत मत लगाओ?
?कैमूर में सड़क हादसा..गायक छोटू पांडेय समेत 9 की मौत: स्कॉर्पियो ने पहले बाइक को मारी टक्कर फिर ट्रक से टकराई, सीएम ने जताया शोक
?22 साल से फरार सिमी आतंकी हनीफ शेख गिरफ्तार: दिल्ली पुलिस ने भुसावल से पकड़ा; पहचान छिपाकर उर्दू स्कूल में टीचर बन गया था
?देश में 18 न्यूक्लियर पावर रिएक्टर और बनेंगे: 13 हजार 800 मेगावाट बिजली पैदा करने की क्षमता होगी
?NITI Aayog: ‘भोजन पर कम, कपड़ों पर ज्यादा खर्च कर रहे भारतीय’, NSSO के सर्वेक्षण पर बोले नीति आयोग के सीईओ
?राजकोट से 48,100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित: मोदी
?मतदाताओं को पार्टियों के वादों की व्यवहारिकता जानने का अधिकार है: मुख्य चुनाव आयुक्त
?भारत बनाम इंग्लैंड: जुरैल-कुलदीप के बाद चमके अश्विन, रांची में भारत की 5 विकेट से जीत जुरैल- गिल ने कर दी 72 रन की पार्टनरशिप
आप का दिन शुभ सुखद और मंगलमय हो.!
