मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का 28 को सिंगरौली भ्रमण कार्यक्रम तय, व्यवस्था को दुरुस्त करने में प्रशासन जी जान से जुटा

Newspost, MP Desk, Rohit Gupta.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सिंगरौली जिले में भ्रमण का कार्यक्रम आगामी 28 फरवरी को प्रस्तावित है। सीएम के रूप में डॉ यादव के प्रथम सिंगरौली प्रवास को देखते हुए कलेक्टर अरुण परमार एवं एसपी यूसुफ कुरैशी ने जिले की प्रशासनिक टीम के साथ कार्यक्रम स्थल व हेलीपैड का एनसीएल ग्राउंड बिलौंजी पहुंचकर निरीक्षण किया।

कलेक्टर परमार ने अधिकारियों से सभास्थल सहित पार्किंग स्थल पर सभी जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। सभास्थल पर आमजनों की बैठक व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था प्रस्तावित कार्यक्रम तिथि के पूर्व सुनिश्चित कर लेने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर एवं एसपी सहित अधिकारियों ने स्थल मुआयना करते हुए मुख्यमंत्री के आगमन से जुड़ी व्यवस्था और तैयारी के संबंध में चर्चा की।

इस अवसर पर एएसपी शिवकुमार वर्मा, एसडीएम सृजन वर्मा, संयुक्त कलेक्टर संजीव कुमार पाण्डेय, नगर निगम आयुक्त सतेन्द्र सिंह धाकरे, डीएफओ अखिल बंसल, जिला परिहवन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर, राजस्व, पुलिस एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *