राजस्थानी थीम पर सजाया गया पूरा होटल

Newspost, State Desk, A. Anand.

पुष्कर, राजस्थान। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बड़े बेटे वैभव यादव की शादी 24 फरवरी को पुष्कर के एक भव्य रिसोर्ट में हो गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धार्मिक स्थल के रूप में विख्यात पुष्कर अब डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए भी लोगों की पहली पसंद बन रहा है।

शनिवार को सुबह 11 बजे सीएम डॉ मोहन यादव ने दूल्हा दुल्हन व पूरे परिवार सहित पुष्कर स्थित ब्रम्हा जी के मंदिर जाकर दर्शन किया, शादी समारोह कार्यक्रम दो दिन 23 और आज 24 फरवरी को रहा है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने बड़े बेटे के लिए मध्य प्रदेश की ही बहु पसंद की है। उनकी पुत्रवधु शालिनी यादव मध्य प्रदेश के हरदा जिले के रोलगांव के एक प्रतिष्ठित किसान सतीश यादव की पुत्री है। बताया जा रहा है वधु परिवार व मुख्यमंत्री यादव सपरिवार शुक्रवार को ही पुष्कर पहुंच गए थे। बताया गया है कि शादी समारोह में आए मेहमानों के लिए रिसोर्ट के पास ही एक वीआईपी होटल भी बुक किया गया था जिसमें कुछ भाजपा के बड़े नेता और मोहन यादव परिवार के करीबी लोगों को ठहराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *