जय श्री महाकाल! जय श्रीराम!!
2025 के पहले दिन श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग जी के आज के भस्म आरती श्रृंगार दिव्य दर्शन!

हम 2025 का स्वागत कर रहे हैं, हम कामना करते हैं कि महादेव का दिव्य आशीर्वाद पवित्र गंगा की तरह हमारे जीवन में प्रवाहित हो।
उनका त्रिशूल आपको चुनौतियों से बचाए, उनकी तीसरी आंख आपके मार्ग को ज्ञान से रोशन करे और उनकी शाश्वत कृपा आपके और आपके प्रियजनों के लिए समृद्धि और खुशी लाए।
Day1: 2025 के पहले दिन 2 लाख श्रद्धालु पहुंचे राम मंदिर अयोध्या धाम
नए साल पर रामलला के दरबार में लगी भक्तों की भीड़!
नए साल यानी की वर्ष 2025 के पहले ही दिन रामलला के दर्शन के लिए भारी संख्या में भक्त अयोध्या धाम पहुंच गए।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार बुधवार को सुबह से ही भक्त भगवान श्रीराम के दर्शन कर रहे हैं।
ट्रस्ट ने बताया है कि अब तक लगभग दो लाख श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के दर्शन कर चुके हैं।
