🔸रूस, अमेरिका, चीन के बाद भारत ने सफलतापूर्वक बढ़ाया ‘स्पेडेक्स’ मिशन के लिए कदम

Newspost, Editorial Desk. @rohitgupta

भारतीय ‌अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सोमवार को अपने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से PSLV-C60 के सफल प्रक्षेपण के साथ ही SpaDeX mission की अच्छी शुरुआत कर दी है। इसरो अध्यक्ष डॉ एस सोमनाथ प्रक्षेपण की सफलता की पुष्टि की और बताया कि यान के दोनों हिस्से में 24 पे लोड स्थापित किए गये हैं। उन्होंने बताया कि docking demonstration मिशन कम खर्च में सफलतापूर्वक स्थापित किया गया है। भारतीय अंतरिक्ष क्षमताओं के क्षेत्र में यह मील का पत्थर है।

The Indian Space Research Organisation (ISRO) has successfully launched the PSLV-C60, carrying the SpaDeX mission alongside 24 payloads. ISRO Chairman Dr. S. Somanath confirmed the successful deployment, highlighting the innovative and cost-effective nature of the docking demonstration mission. This achievement marks a significant milestone in India’s space capabilities. Bharat ie India will be the 4th country after Russia, US and China.

जनवरी 2025 में होगा 100 वां प्रक्षेपण

स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (स्पेडेक्स) की सोमवार रात सफल लॉन्चिंग के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा कि जनवरी में एनवीएस-02 उपग्रह को जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (जीएसएलवी) पर लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। 

एनवीएस-02 उपग्रह को जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल पर लॉन्च करने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।

चंद्रयान-4 मिशन में सहायक होगा स्पेडेक्स

स्पेडेक्स की लॉन्चिंग को मील का पत्थर बताते हुए उन्होंने कहा कि अगले साल 100वें प्रक्षेपण की तैयारी है। उन्होंने बताया कि यह मिशन हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम को नया आयाम देगा तथा ‘चंद्रयान-4’ मिशन के लिए बड़ी भूमिका निभाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *