Newspost, Global Desk.
यह समाचार आपको गर्व से भर देगा। जानते हैं क्यों..? वास्तव में एक बड़ी और भरोसेमंद सर्वे एजेंसी की रिपोर्ट ही ऐसी है। इस सर्वे में भारत ने जापान को पछाड़कर तीसरे स्थान पर कब्ज़ा कर लिया है!
ऑस्ट्रेलियाई थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट द्वारा जारी किए गए एशिया पावर इंडेक्स रिपोर्ट 2024 के अनुसार, भारत ने यह उपलब्धि हासिल की है।
इस रिपोर्ट में भारत को 39.1 पॉइंट मिले हैं, जबकि जापान को 38.9 पॉइंट मिले हैं।
एशिया पावर इंडेक्स, एशिया में राज्यों की सापेक्ष शक्ति को रैंक करने के लिए संसाधनों और प्रभाव को मापता है। इस रिपोर्ट में भारत अब सिर्फ़ अमेरिका और चीन से पीछे है।
