Newspost, Regional Desk, MP.

सिंगरौली, मध्य प्रदेश। बैढ़न कोतवाली थाना क्षेत्र के एक होटल में ठहरे महाराष्ट्र निवासी एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को मर्ग कायम कर शव का पंचनामा किया तथा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार बैढ़न स्थित होटल में कल्पेश कैलाश मेन्ढे पिता कैलाश अर्जुन मेन्ढे उम्र 44 वर्ष निवासी महाराष्ट्र जिले की ही एक निजी कंपनी में काम करता था। बीते 28 मार्च से ओम होटल में ठहरा था। जहां बीती रात अज्ञात कारणों के चलते युवक होटल के रूम में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। युवक ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया। इसका खुलासा नही हो सका। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *