उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने चिकित्सक दल को दी बधाई
Newspost, Regional Desk, A. Anand.
रीवा, मध्य प्रदेश। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग का कामकाज संभालने के बाद चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता के उन्नयन की दिशा में सराहनीय पहल की है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में अब तक सतही स्तर पर रहे रीवा ने इतिहास रच डाला है।
रीवा के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में किडनी का सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट कर वहां के चिकित्सा दल ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में मध्य प्रदेश की सुदृढ़ होती अधोसंरचना का प्रमाण प्रस्तुत किया है।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अपने रीवा प्रवास के दौरान सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल रीवा पहुंचकर सफल किडनी ट्रांसप्लांट के लिए चिकित्सकों को बधाई दी एवं मरीज से मिलकर कुशल क्षेम जाना।
