अज्ञात बदमाशों ने दिखाया दुस्साहस, पुलिस जांच में जुटी
Newspost, Regional Desk, Singrauli, MP.
मध्य प्रदेश। सिंगरौली जिले के वैढ़न कोतवाली थाना क्षेत्र में बड़ी वारदात से सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात लगभग पौने 10 बजे वैढ़न कोतवाली थाना के नगरीय क्षेत्र में 55 वर्षीय अंजू जायसवाल अपनी बेटी दीक्षा जायसवाल के साथ घर में थी तभी वहां अज्ञात हमलावर घुसे और महिला तथा उसकी बेटी पर धारधार हथियार से हमला कर दिया। बदमाशों ने महिला का गला रेत दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हमले में महिला की बेटी दीक्षा गंभीर रूप से घायल हो गई है। बताया गया है कि उक्त घटना के बाद अज्ञात बदमाश फरार हो गए। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।
