अग्रसेन भवन में आयोजित है समारोह, गायत्री शक्तिपीठ से निकलेगी भव्य निशान यात्रा
Newspost, Regional Desk, A. Anand.
सिंगरौली, मध्य प्रदेश। श्रृंगी ऋषि की भूमि सिंगरौली (मोरवा) के श्री श्याम सांवरिया प्यारे मंडल के सौजन्य से आज शनिवार, 30 मार्च को नगर निगम के वार्ड क्रमांक 3 में स्थित अग्रसेन भवन में किया जा रहा है। यह श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का श्री श्याम सांवरिया प्यारे मंडल का तृतीय आयोजन है जो आज 30 मार्च को आयोजित किया जा रहा है।
आयोजन समिति के पदाधिकारी प्रवीण बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को दोपहर 3 बजे से गायत्री मन्दिर सिंगरौली (मोरवा) से भव्य निशान यात्रा निकाली जायेगी। नगर भ्रमण के उपरांत यह यात्रा महाराजा अग्रसेन भवन (अग्रवाल धर्मशाला) में सायं 7 बजे पहुंचेगी। यहाँ भजनों की अमृत वर्षा होगी। इस दौरान अखण्ड ज्योति, फूलों की होली, छप्पन भोग श्री राधा रसोई, सुमधुर भजन, अलौकिक श्रृंगार का कार्यक्रम किया जायेगा।
