Newspost, Regional Desk, A. Anand.

सिंगरौली 28 मार्च। लोकसभा चुनाव 2024 के आलोक में आदतन अपराधियों तथा असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला ने आदतन अपराधी अरविंद कुमार विश्वकर्मा पिता लालचंद विश्वकर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम सरसवाह राजा, पुलिस चौकी जयंत थाना विंध्यनगर, रमेश शाहू पिता रामजियावन शाहू उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम इटमा थाना चितरंगी, लालबहादुर बैस पिता रामप्रसाद बैस उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम घोघरा थाना गढ़वा को आचरण सुधार आदेश पारित किया गया है। लक्ष्मण उर्फ कौसरा चौहान पिता राजेन्द चौहान उम्र 26 वर्ष निवासी मल्लाहपुर थाना मधुबन जिला उत्तरप्रदेश हाल निवासी सिम्पलेक्स कालोनी थाना विंध्यनगर, सलीम खान पिता पीर मोहम्मद उम्र 32 वर्ष निवासी नवजीवन विहार सेक्टर नम्बर 3 थाना विंध्यनगर को एक वर्ष के लिए जिला बदर के आदेश दिये हैं।

उपरोक्त अपराधियों को सिंगरौली सहित सीधी एवं रीवा जिले की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष के लिए बाहर रहने के आदेश दिये गये हैं। यह आदेश मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के प्रावधानों के तहत दिये गये हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता द्वारा दिये गये प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्यवाही की गई है। जारी आदेश के अनुसार उपरोक्त सभी आरोपी सिंगरौली जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें- भारत के मल्टीस्पेशलिटी ट्रेन हॉस्पिटल के बारे में जानें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *