ग्राम पंचायत फुलवा एवं तिनगी के पीड़ित ग्रामीणों दी सहायता राशि
Regional Desk, RB Singh ‘Raaz’ सीधी.
MP के सीधी जिले के कुसमी संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र के गांजर पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलवा एवं तिंनगी में अभी हाल में ही जंगली हाथियों ने अपने आतंक से कई परिवारों के घरौंदों को तहस नहस कर उन्हें बेघर कर दिया था।

बरसात के ऐन मौसम में यह घटना हो जाने से ये परिवार काफी परेशान थे। जैसे ही इसकी सूचना धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम को लगी वो परिवार के बीच पहुंचे और दुख व सहानुभूति जताते हुए रु 5 हज़ार की त्वरित सहायता राशि उन्हें दी एवं उनके खाने की व्यवस्था के लिए ग्राम पंचायत को जिम्मेदारी सौपी है।

बता दें कि विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों से बात करते हुए जल्द से जल्द उन्हें विस्थापन पैकेज का लाभ दिलाने की चर्चा की है। इसके साथ-साथ प्रत्येक सप्ताह वन विभाग द्वारा की जाने वाली जानकारी से अवगत कराने की बात विधायक टेकाम ने वरिष्ठ अधिकारियों से की है।

वहीं परिवार को आश्वासन दिया है कि मध्य प्रदेश सरकार जो हर एक गरीब परिवार के साथ में है उन्हें उन सभी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इसके संबंध में उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं कुसमी के उपखंड अधिकारी से भी चर्चा की हैं ऐसे में अब अंदाजा लगाया जा सकता है कि पीड़ित परिवार को विभाग से जल्द से जल्द कुछ न कुछ लाभ मिल सकता है।
