सिंगरौली के मोरवा थाना की गोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र के एक घर से दोनों के शव बरामद
न्यूज़ डेस्क, (आशीष सोनी,NPG Media)॰
सिंगरौली के थाना मोरवा की गोरबी चौकी क्षेत्र के गांव मुहेर में आदिवासी दंपति का असामान्य स्थिति में शव मिलने से सनसनी फ़ेल गई है।
गोरबी पुलिस चौकी के सूत्रों के अनुसार मृतक अर्जुन खैरवार और मृतका रजवंती खैरवार का बीती रात किसी बात को लेकर आपसी विवाद लड़ाई झगड़ा तक पहुँच गया। बताया गया है कि बात इतनी बढ़ गई कि मृतका के पति अर्जुन खैरवार ने गुस्से की अधिकता में अपनी पत्नी रजवंती खैरवार के गर्दन पर कुल्हाड़ी से लगातार 3 से 4 बार वार किया जिससे उसकी पत्नी रजवंती की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि इस घटना के बाद अर्जुन को अपराध बोध और कानून का भय सताने लगा और उसने अपने पत्नी की साड़ी से फांसी का फंडा बनाया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
चौकी प्रभारी विनय शुक्ला के अनुसार सोमवार सुबह पार्षद राममिलन भारती के द्वारा चौकी में यह सूचना दी गई की मुहेर में अर्जुन खैरवार का घर अंदर से बंद है और काफी देर से नहीं खुला है इससे अनहोनी की आशंका है। सूचना पर चौकी प्रभारी अपनी पूरी टीम के साथ मुहेर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर देखा गया तब पति पत्नी दोनों मृत पाए गए। पुलिस ने पंचनामा कर दोनों शव को पीएम के लिए भेज दिया। घटना के कारणों की विवेचना की जा रही है। इस मामले को चारित्रिक विषयों से जुड़े होने का अंदेशा जताया जा रहा है।
