Newspost, Political Desk, Rohit Gupta.
भारत के 18वें संसद के स्वरूप को तय करने के लिए चल रहे लोकसभा चुनाव 2024 का प्रथम चरण संपन्न हो गया। लेकिन आज शनिवार को एक अत्यंत ही दुखद समाचार आया है। गत 19 अप्रैल को देशभर के 102 सीटों के लिये सफलतापूर्वक मतदान हुआ। इन 102 सीटों में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भी निर्वाचन कार्य संपन्न हुआ। सब कुछ ठीक रहा। शनिवार का दिन आया जो एक अनहोनी को लेकर आया जिसने मुरादाबाद संसदीय क्षेत्र के लोगों के साथ ही यूपी भाजपा को सन्न कर दिया।
मुरादाबाद के सांसद व इसी सीट से भाजपा के उम्मीदवार रहे कुंवर सर्वेश कुमार सिंह, जिन्हें राकेश सिंह के नाम से भी जाना जाता रहा है, एक प्रतिष्ठित व्यवसायी, सांसद भारतीय जनता पार्टी के मुरादाबाद से लोकसभा प्रत्याशी होने के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक अनुभवी राजनीतिज्ञ रहे। श्री सिंह का आज दु:खुद निधन हो गया।
इस घटना के बाद अब मुरादाबाद सीट पर दोबारा मतदान कराया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जताया शोक, कहा- वे अंतिम समय तक करते रहे जनसेवा!