Newspost, Regional Desk, सिंगरौली, MP.

मोरवा थाना क्षेत्र के कनुहड़ निवासी एक किशोर का शव गत शुक्रवार को सायं कठास के समीप बिजुल नदी से बरामद किया गया। मृतक 17 वर्षीय किशोर पिछले 3 दिन से लापता था। शव की पहचान अखिलेश प्रजापति पिता सरोज प्रजापति के रूप में की गई। पुलिस ने पीएम कराने के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजनों द्वारा 16 अप्रैल को मोरवा थाना में किशोर अखिलेश के गुम होने की सूचना पर पुलिस ने 363 के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। 19 अप्रैल को कठास के समीप बिजुल नदी में सायंकाल नदी में शव को उतराते देख लोगों ने मोरवा थाना को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँचे निरीक्षक अशोक सिंह परिहार ने शव को बाहर निकलवा कर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शिनाख्त नहीं होने पर गुम अखिलेश प्रजापति के परिवार जनों को बुलवाया तब मृतक की शिनाख्त अखिलेश प्रजापित पिता सरोज प्रजापति निवासी कनुहड़ के रूप में की गई। 

पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। बताया गया है कि मृतक का पिता सरोज प्रजापति किसी कंपनी में चालक है। अखिलेश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने को इस अनहोनी का कारण बताया गया है।

ऑटो पलटने से एक की मौत

ग्राम कनहरा से गोनर्रा आते समय अनियंत्रित आटो के पलटने से उसमें दबकर एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आटो चालक के विरुद्ध धारा 395, 24, 279, 337, 304 ए के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आटो क्रमांक यूपी 64 बीटी 8917 का चालक कनहरा से सवारी भरकर तेज रफ्तार में गोनर्रा आ रहा था। रास्ते में कतरिहार पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें दयाराम जायसवाल पिता लालमणि जायसवाल 60 वर्ष निवासी कनहरा को आई गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। ऑटो के अन्य सवार यात्री भी चोटिल हुए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *