कोतवाली पुलिस ने 407 टिपर को अवैध रेत के साथ किया जप्त

Newspost, Regional Desk, Singrauli, MP.

मध्य प्रदेश के यूपी-छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित श्रृंगी ऋषि की भूमि व औद्योगिक जिला सिंगरौली के माड़ा थाना क्षेत्र के जंगल में महुआ का फूल बीनने गई महिला का संदिग्ध स्थिति में शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की और घटना की जांच शुरू की। मृतका के शरीर पर चोट के निशान पाए जाने के कारण पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला माना है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
मृतका की पहचान मीरा बैस पति रामदास बैस निवासी हटका उम्र 28 वर्ष के रूप में की गई है। वह दो दिन पहले महुआ बीनने जंगल में गई थी। लेकिन जंगल से जब वापस नहीं आई तो परिजनों ने माड़ा थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद जंगल से क्षत-विक्षत शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बरगवां थाना क्षेत्र के सेमुआर गांव में दो साल के दुधमुंहे बच्चे को छोड़कर उसकी मां ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बच्चे के जोर जोर से रोने की आवाज ने पास पड़ोस के लोगों का ध्यान इस घटना की ओर आकर्षित किया। तब ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बरगवां पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को प्रमिला बैस पति लवकुश प्रसाद बैस उम्र 29 वर्ष निवासी सेमुआर, अपने 2 साल के बच्चे को एक कमरे में छोड़कर घर के पिछवाड़े जाकर फांसी लगा ली। बताया जा रहा है की महिला का पति बाहर काम करने गया है।

कोतवाली पुलिस की टीम ने अवैध रेत परिवहन कर रहे एक 407 टिपर को जप्त कर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
एसपी निवेदिता गुप्ता द्वारा अवैध रेत परिवहन रेत चोरी करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए आदेशित किया। जिसके पालन में एएसपी शिव कुमार वर्मा, सीएसपी विध्यंनगर पीएस परस्ते द्वारा कोतवाली थाना प्रभारी सुधेश को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि जमुआ रोड बैढ़न में एक पीले रंग का 407 वाहन अवैध रेत लोडकर बिक्री करने के लिए जाने वाला है। सूचना पर टीआई द्वारा तत्काल पुलिस टीम जमुआ रोड बैढऩ रवाना किया गया। जहां पंजाबी रसोई के बगल से जमुआ जाने वाली रोड पर एक 407 वाहन रोककर चेक किया गया। चालक प्रसाद साकेत पिता जैतलाल साकेत उम्र 22 वर्ष निवासी खजुरी थाना बैढ़न जिला सिंगरौली, वाहन 407 क्रमांक एमपी 66 जी 0801 में लोड रेत के संबंध मे कागजात मांगा गया। जरूरी कागजात नहीं होने तथा वाहन मालिक के कहने पर रेत लोडकर बिक्री करने के लिए आना बताया गया। पुलिस ने आरोपी चालक का कृत्य धारा 379, 414 ताहि एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत दण्डनीय पाये जाने पर वाहन को जप्त कर कब्जे मेें ले लिया। उक्त कार्रवाई में विजय अग्निहोत्री, सूर्यभान, सुरेन्द्र भुजवा, गौतम कुमार, संजू धुर्वे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *