Newspost, Regional Desk, A. Anand.

सिंगरौली, मध्य प्रदेश। गुप्ता पान भंडार व गुप्ता ट्रेडिंग कंपनी के संचालक युवा व्यवसाई विजय उर्फ बबलू अग्रहरि पिता स्वर्गीय शारदा प्रसाद अग्रहरि का गुरुवार सुबह लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से सिंगरौली-मोरवा बाजार में शोक की लहर व्याप्त हो गई। जानकारी के अनुसार बबलू अग्रहरि लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इनका पूर्व में वाराणसी के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। गत 5 दिन से तबीयत और बिगड़ने पर परिजन उन्हें लखनऊ ले गए और एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। आज सुबह लगभग 6 बजे दु:खुद निधन की जानकारी मिली। उनके भाई कैलाश, रामभुवन, उमेश एवं शिवकुमार अग्रहरि पार्थिव देह को सिंगरौली- मोरवा ले आए। आज शुक्रवार सुबह 8 बजे उनका अंतिम संस्कार चटका- चंद्रपुर के मुक्तिधाम में किया जाएगा।

व्यापार मंडल ने जताई संवेदना

उक्त घटना की जानकारी होने पर व्यापार मंडल के संरक्षक कृष्ण कुमार जायसवाल, अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार रोहित गुप्त, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह, रविन्द्र पाल सिंह लवली, उपाध्यक्ष शेखर सिंह, राजू सोनकर, महामंत्री मयंक चतुर्वेदी, अमित तिवारी, विश्वनाथ अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रवीण बंसल व अन्य पदाधिकारियों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि गुप्ता परिवार के लिये यह एक अपूरणीय क्षति एवं व्यापार मंडल के लिए गहन शोक की स्थिति है। पदाधिकारियों ने दिवंगत पवित्र आत्मा की चिर शांति एवं परिजनों के संबल हेतु परमात्मा से प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *