Newspost, Sports Desk.

यदि आप क्रिकेट प्रेमी हैं तो आप यह नहीं भूले होंगे कि 2014 का आईपीएल भारत में नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया गया था। उस वर्ष आईपीएल टूर्नामेंट के समय चुनाव थे। इस कारण, भारत सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था नहीं दे पाने की वजह से मना कर दिया था। कहा था कि हालात ऐसे हैं कि देश में चुनाव हो रहे हैं और हम आईपीएल मैचों के दौरान सुरक्षा नहीं दे सकते हैं।

इस वर्ष भी इस टूर्नामेंट के समय भी चुनाव चल रहा है और आईपीएल भी। वर्तमान सरकार इस आयोजन को बेहिचक और पूरी सुरक्षा के साथ भारत में ही संपन्न करा रही है। मजबूरी में इस टूर्नामेंट को दक्षिण अफ्रीका, दुब‌ई या अन्य किसी देश में नहीं कराना पड़ रहा है।

आप देख लीजिए आज वही भारत की सेना है, वही राज्यों की पुलिस है और वही भारत के नागरिक हैं, लेकिन अब शांति है, कहीं कोई बम धमाका नहीं। आईपीएल भी बड़े धूमधाम से चल रहा है और साथ में चुनाव भी बड़े आराम से हो रहे हैं। नागरिकों की सोच बदली है, जागरुक हुए हैं और शांति का वातावरण बना है।

डिस्क्लेमर: इस लेख को प्रकाशित करने के पीछे उद्देश्य मात्र इतना बताना है कि हमारी सोच का प्रभाव हमारे आसपास के वातावरण पर पड़ता है। इससे परिस्थितियों में आमूल बदलाव स्वत:स्फूर्त आ जाता है। यह कोई राजनीतिक लेख कत्तई नहीं है। 🔹संपादक.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *