Newspost, Editorial Desk, Dayanand Sharma.
बुधवार, 24 अप्रैल 2024 के प्रमुख समाचार
🔸एमपी: सिंगरौली स्थित नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की निगाही खदान में भीषण हादसा, हॉलपैक डंपर ने बोलेरो को रौंदा, एक मृत 4 गंभीर
🔸IRCTC: ग्रीष्मकालीन ट्रेनों के यात्रियों के लिए देशभर के 100 रेलवे स्टेशनों पर शुरू की 'सुविधा मील' योजना, 20 रुपये में मिल रहा रहा भोजन
🔸हांगकांग, सिंगापुर में MDH और एवरेस्ट मसालों पर बैन के बाद भारत सरकार सख्त, FSSAI ने शुरू की जांच
🔸भारत ने सिंगापुर, हांगकांग से MDH, Everest मसाला उत्पादों पर रोक के मामले में मांगी जानकारी, तीन मसालों में पाए गए अत्यधिक प्रिजर्वेटिव
🔸अरविंद केजरीवाल, के कविता जेल में रहेंगे, न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ाई गई
🔸Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी की विसरा रिपोर्ट आई सामने, हार्टअटैक से हुई मौत, जहर की पुष्टि नहीं
🔸 मलेशिया में परेड रिहर्सल के दौरान नौसेना के दो हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 लोगों की मौत
🔸जहां रामनवमी के दौरान सांप्रदायिक हिंसा हुई थी, उन सीटों पर चुनाव की अनुमति नहीं देंगे: कलकत्ता HC
🔸बाबा रामदेव को फिर लगी फटकार, सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- क्या विज्ञापन जितना बड़ा था माफिनामा? माइक्रोस्कोप से तो नहीं पढ़ना पड़ेगा
🔸इसरायल ने हिजबुल्लाह के हवाई यूनिट के दो महत्वपूर्ण आतंकवादियों को मार गिराया, आतंकी ग्रुप ने की पुष्टि
🔸सैम पित्रोदा: कांग्रेस के ओवरसीज (अंतर्राष्ट्रीय) अध्यक्ष पिट्रोदा के बयान से मचा बवाल
🔸कांग्रेस: पित्रोदा ने कहा- अमेरिका में मौत के बाद ले ली जाती है 55% सम्पत्ति, भाजपा ने मुद्दे को लपका, कांग्रेस बैकफुट पर
🔸 राजौरी हत्याकांड के पीछे विदेशी आतंकवादी अबू हमजा: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया; सरकारी कर्मचारी की हुई थी टारगेट किलिंग
🔸 DRDO ने बनाई सबसे हल्की बुलेट प्रूफ जैकेट: स्नाइपर की 6 गोलियां नहीं भेद सकीं; आर्मी चीफ बोले- देश युद्ध में जाने से नहीं हिचकिचाएगा
🔸भारत की मीडियम-रेंज मिसाइल का टेस्ट सफल: सरकार बोली-नई टेक्नोलॉजी की ऑपरेशनल कैपेबिलिटी मिली; रूस S-400 मिसाइल सिस्टम की 2 यूनिट 2025 में देगा
🔸बॉम्बे हाईकोर्ट बोला- जजों को गरिमापूर्ण व्यवहार करना चाहिए: ऐसा बर्ताव न करें, जिससे न्यायपालिका की छवि खराब हो
🔸मणिपुर में कुकी और मैतेई गुट के बीच फायरिंग: 19 अप्रैल के बाद राज्य में पहली बड़ी घटना, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
🔹CSK vs LSG Highlights: शतकीय पारी खेलकर स्टोइनिस ने चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, लखनऊ ने 6 विकेट से मारा मैदान, चेपॉक पर सीएसके की पहली हार
हम आपके बेहतर कल की कामना करते हैं!जय श्री राम!
