कर्मचारियों से भरे बोलेरो कार को भारी डंपर ‘हॉलपैक’ ने रौंदा, एक की मौत चार गंभीर रूप से घायल

Newspost, Regional/Corporate Desk.

सिंगरौली, मध्य प्रदेश।  मंगलवार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की निगाही परियोजना में कोयला खदान के बेस्ट सेक्शन में भीषण दुर्घटना हो गया। घटना सायं लगभग 4:30 बजे की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निगाही खदान में एक भारी भरकम हॉलपैक डंपर के पहियों की जद में कर्मचारियों को ले जा रही बोलेरो कार आ गई। इस अप्रत्याशित घटना में एक की मौत व 4 के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। 

सूत्र बताते हैं कि इस हादसे में ओंकारेश्वर पाण्डेय नामक एक कर्मचारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में संतोष यादव, मनीष कुशवाहा, नकुल सिंह एवं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज एनसीएल के नेहरू अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को इस बोलेरो में चार कर्मचारी खदान में काम करने जा रहे थे तभी खदान में कार्यरत हॉलपैक डंपर अनियंत्रित होकर बोलेरो को रौंद डाला। सूचना मिलने पर पुलिस और एनसीएल निगाही परियोजना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग

एनसीएल कोयला खदान में हुए हादसे पर सीटू नेता रामलल्लू गुप्ता ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए घटना की उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *