Newspost, Corporate Desk, A. Anand.

बरगवां, सिंगरौली। दुनिया भर में प्रति वर्ष 22 अप्रैल को मनाए जाने वाले विश्व पृथ्वी दिवस के इस वर्ष के अवसर पर हिंडालको महान के सीपीपी, पर्यावरण व सीएसआर विभाग ने प्लास्टिक के प्रयोग को हतोत्साहित करने के लिए पहल की है। इसका मुख्य उद्देश्य पृथ्वी को प्रदूषण से बचाना है। हिंडालको महान ने प्लास्टिक मुक्त धरती बनाने के संकल्प के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किये जिसमें लोगों को प्लास्टिक का बहिष्कार करने की अपील की। इस मुहीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा जूट बैगों का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करना था। इस पहल के तहत, बहुत सारे लोगों ने अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में जूट बैगों का प्रयोग शुरू भी कर दिया है। इससे प्लास्टिक के उपयोग को कम करने में मदद मिलेगी और पृथ्वी को प्रदूषण से बचाने में सहायता मिलेगी।

हिंडालको महान द्वारा जागरुकता रैलियों का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को पृथ्वी को प्रदूषण से बचाने के लिये जरूरी पर्यावरण हितैषी वैकल्पिक संसाधनों से अवगत कराया गया। जागरुकता रैली के माध्यम से प्लास्टिक के खिलाफ संकल्प लिया और इसे प्रदूषण मुक्त जीवन की दिशा में अपना रुख स्पष्ट किया। इसके अलावा, प्लास्टिक रूपी राक्षस के खिलाफ भी कार्रवाई की गई और प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। इस मुहिम के तहत, लोगों को प्लास्टिक के प्रयोग से बचने और प्रदूषण को कम करने के लिए सुझाव दिए गये।

इस अवसर पर हिंडालको महान की ओर से दिये गये संदेश में बताया गया कि हमारी साझी जिम्मेदारी है कि हम प्लास्टिक के प्रयोग को कम करने और प्रदूषण को रोकने के लिए सामरिक और सामाजिक उपाय अपनाएं। इस पृथ्वी दिवस पर हमें सभी को यह याद दिलाना चाहिए कि हमारी पृथ्वी हमारी माता है और हमें उसकी सुरक्षा का पूर्ण ध्यान रखना चाहिए। हम सभी मिलकर इन पहलों का समर्थन करें और अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक के प्रयोग को कम करने के लिए सक्रिय योगदान दें, ताकि हम एक स्वच्छ और स्वस्थ पृथ्वी का निर्माण कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *