पूमरे के 20 सहित देश भर के प्रमुख 100 स्टेशनों पर यात्रियों के लिए चलाई गई है इकोनाॅमी मील सुविधा

Newspost, National Desk. Rohit Gupta.

इस वर्ष देशभर के 100 रेलवे स्टेशनों पर लगभग 150 इकोनाॅमी मील काउंटर उपलब्ध हैं। पिछले वर्ष लगभग 51 स्टेशनों पर इस सेवा की शुरूआत की गई थी जिसमें विस्तार किया गया है। निकट भविष्य में और अधिक स्टेशनों को शामिल करते हुए इस पहल को और आगे बढ़ाने की योजना है। इकोनाॅमी मील (किफायती भोजन) की सुविधा पूर्व मध्य रेल के 20 प्रमुख स्टेशनों पर उपलब्ध कराई ग‌ई है तथा आवश्यकतानुसार अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी यह सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। रेलवे द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों को किफायती दर पर भोजन (इकोनाॅमी मील) उपलब्ध कराया जा रहा है। आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए ये भोजन प्लेटफार्मों पर सामान्य श्रेणी के कोचों के निकट स्थित काउंटरों पर उपलब्ध कराया गया है ताकि यात्रियों को यह सुविधा बिना किसी परेशानी के आसानी से उपलब्ध हो सके। 

भारतीय रेल, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म काॅर्पोरेशन (IRCTC) के साथ मिलकर यात्रियों, विशेषकर अनारक्षित कोचों में यात्रियों की सेवा के लिए एक नई पहल के साथ कदम बढ़ा रही है जिसमें किफायती दर पर 20 रुपए में इकोनाॅमी मील (किफायती भोजन) तथा 50 रुपए में स्नैक्स मील (Combo Economy Meal) उपलब्ध कराया जा रहा है। यह जानकारी ईसीआर हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने साझा की है।

#IRCTC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *