बिलासपुर में 10-11 को आयोजित है दो दिवसीय जन जागरण शिविर

Newspost, Regional Desk, Bihari Lal Gupta.

सर‌ई, सिंगरौली (म.प्र.)। धार्मिक- सामाजिक संगठन भगवती मानव कल्याण द्वारा 10 एवं 11 को फरवरी को साइंस कॉलेज ग्राउण्ड, सरकण्डा, जिला-बिलासपुर (छ.ग.) में आयोजित दो दिवसीय शक्ति चेतना जनजागरण शिविर में सरई सहित सिंगरौली जिले एवं देश भर से हजारों की संख्या में संगठन के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। 

बताया गया है कि सरई तहसील के कार्यकर्ता एक बस से 9 फरवरी को निकलेंगे और 10 फरवरी को बिलासपुर पंहुचेंगे। वहां 10 व 11 फरवरी को शिविर में सम्मिलित होंगे।

नित्यप्रति का कार्यक्रम दिनांक 10 फरवरी दिन शनिवार से 11 फरवरी दिन रविवार तक चलेगा। प्रातः 7 से 9 बजे तक – मंत्र जाप एवं योग-ध्यान साधना का क्रम, अपराह्न 1 से 2 बजे तक – माता के भजन एवं जयकारे, अपराह्न 2 से 4 बजे तक परम पूज्य सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के चेतनात्मक प्रवचन, सायं 4 से 5 बजे तक दिव्य आरती, प्रणाम एवं प्रसाद वितरण इसके साथ ही दिनांक 11 फरवरी को प्रातः 07 तक प्रवचन पंडाल में उपस्थित होने वाले इच्छुक भक्तों को परम पूज्य सद्‌गुरुदेव जी महाराज के द्वारा गुरुदीक्षा प्रदान की जाएगी। 

सभी शिविरार्थियों को नशामुक्त होकर इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए अपील की गई है। शिविर में आवास और भोजन की व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी। इस कार्यक्रम में सभी जाति धर्म और सम्प्रदाय के लोगों को मां जगत जननी के शरणागत होने के लिए आमंत्रित किया गया है। लोगों को पूरे परिवार व मित्रों के साथ पहुंचने का आग्रह किया गया है।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बीएमकेएस यूट्यूब चैनल, सावन टीवी चैनल, संकल्प शक्ति न्यूज चैनल व संतवाणी न्यूज चैनल पर 2 बजे से 5 बजे तक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *