Newspost, Regional Desk, A. Anand
सिंगरौली, मध्य प्रदेश। मंगलवार की रात करीब 8.30 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गन्नई में पदस्थ शिक्षक धनवन्त सिंह बाजार से सब्जी लेकर अपने आवास की ओर मोटर साइकिल से जा रहे थे, तभी विद्यालय के पास तेज गति से आ रहे दूसरे मोटर साइकिल सवार ने सामने से जोरदार ठोकर मार दी। इस भिड़ंत में शिक्षा सिंह बाइक सहित गिर गए और घायल हो गये हैं। उनका उपचार सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है।
बताया गया है कि टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया। इस घटना में बैतूल जिले के निवासी शिक्षक धनवन्त सिंह उम्र 56 वर्ष को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय जनों से सूचना मिलने पर पुलिस के डायल 100 वाहन के आरक्षक अंकित शुक्ला व अन्य पुलिस कर्मियों ने गंभीर अवस्था में शिक्षक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरई में भर्ती कराया है।
सच्ची और अच्छी खबरों के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल से जुड़ें. https://whatsapp.com/channel/0029VaAVYpIKLaHnMpEOH73C
