Newspost, Spiritual, Swami Dayanand Sharma.

तितलियों को पकड़ने के प्रयास काफी हद तक असफल रहते हैं। लेकिन यदि हम स्थिर खड़े रहेंगे तो वही तितली हमारे हाथ पर बैठ जाएगी। जीवन में भी कुछ ऐसा ही है ख़ुशी की तलाश की भागदौड़ ही ख़ुशी को दूर करती है। शांत मन और शांत मस्तिष्क खुशी को आमंत्रित करते हैं।

     क्षमा से क्रोध को जीतें,भलाई से बुराई को, दरिद्रता को दान से जीतें और सत्य से असत्यवादी को। व्यक्ति का सबसे अच्छा मित्र स्वयं की अंतरात्मा होती है जो अच्छी बातों पर प्रसंशा करती है और बुरी बातों पर चेतावनी देती है। इसलिए अंतरात्मा को जागृत रखें और उसकी सुनें।

      इंसान अगर अपने दिल और दिमाग पर नियंत्रण स्थापित कर ले तो वो जीवन में ऊंचे से ऊंचा मुकाम भी हासिल कर सकता है। ब्रहमांड की ऊर्जा आपकी सोच से कहीं ज्यादा बड़ी है। ईश्वर ने आपके लिए कुछ बेहतर ही सोच रखा होगा। जीवन में सकारात्मकता बनाए रखने का प्रयास करें यही एक मजबूत इंसान की निशानी है।

सुरपति दास
इस्कॉन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *