📌 डीईओ और सहायक संचालक के भ्रमण के दौरान हुआ खुलासा

📌 काम में लापरवाह शिक्षक की दो वेतन वृद्धि रोकी, 250 में 18 छात्रों की रही उपस्थिति, जारी हुई कारण बताओ नोटिस

सिंगरौली, मध्य प्रदेश। जिले के ग्रामीण अंचलों में संचालित स्कूलों की स्थिति चिंताजनक है। स्कूल खुलें न खुलें, शिक्षक मनमाने ढंग से देर सवेर आएं और हस्ताक्षर कर कभी भी गायब हो जाएं, यह सब यहाँ के ग्राम्यांचलों के संचालित शासकीय स्कूलों की दैनंदिन स्थिति बन चुकी है। इस बात का खुलासा डीईओ एसबी सिंह एवं सहायक संचालक कविता त्रिपाठी के निरीक्षण के दौरान हुआ है। अलग-अलग विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान प्रा.वि. बगहिया, परसोहर विद्यालय बंद पाये गये। जबकि अन्य विद्यालयों के 8 शिक्षक ड्यूटी से गायब मिले। वहीं एक शिक्षक ने हस्ताक्षर यानी हाजिरी तो लगाई थी, लेकिन वे ड्यूटी से गायब रहे। साथ ही हाईस्कूल कुंदवार में बच्चों की उपस्थिति भी बेहद कम रही। 

मिली जानकारी के अनुसार डीईओ बुधवार को सुबह साढ़े 10 बजे निरीक्षण के लिए शा.उ.मा.वि. करदा पहुंचे। निरीक्षण के दौरान स्कूल में प्रार्थना प्रारंभ थी। प्रार्थना में डीईओ शामिल हुए। संस्था में कुल 11 शिक्षक कार्यरत हैं। जिसमें से 2 शिक्षक एवं दो लिपिक व 1 भृत्य अनुपस्थिति पाए गए। वहीं मा.वि. कोडरिया संकुल सरौंधा में एक शिक्षक अनुपस्थित, हाई स्कूल कुंदवार में दो शिक्षक अनुपस्थित, मा.वि. भैसाहुड़ संकुल सरौंधा प्रा.वि. के शिक्षक राजकुमार यादव हस्ताक्षर कर बिना किसी अनुमति के स्कूल से अनुपस्थित पाए गए। जबकि प्रा.वि.बगहिया परसोहर स्कूल बंद मिला। 

वहीं जन शिक्षा केंद्र सरौंधा अंतर्गत जन शिक्षक सुरेश प्रजापति द्वारा अपने पदीय दायित्व का निर्वहन सही ढंग से नहीं करने पर 2 वेतन वृद्धि बंद करने कारण बताओ नोटिस दिया गया है। वहीं संकुल केंद्र सरौंधा शा.उ.मा.वि. के निरीक्षण दौरान सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए। साथ ही स्मार्ट क्लास सहित सभी कक्षाएं व्यवस्थित संचालित पाई गई। डीईओ ने अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस जारी करने तथा प्रधानाध्यापकों को बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया।

सहायक संचालक शिक्षा का भ्रमण

3 जुलाई को सहायक संचालक शिक्षा कविता त्रिपाठी, आरडी साकेत, योजना अधिकारी अशोक शुक्ला ने शा.पू.मा.वि. परसौना एवं शा.उ.मा.वि. गड़ेरिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय संचालित पाई गई। प्राचार्य आकस्मिक अवकाश पर पाए गए संस्था के दो शिक्षक सुषमा सिंह प्राथमिक शिक्षक के कर्मचारी उपस्थिति पंजी में सीएल अंकित है। लेकिन सक्षम अधिकारी से स्वीकृति नहीं दी गई थी। वहीं गीता शुक्ला प्राथमिक शिक्षक के कॉलम में 21 जून से 3 जुलाई तक आकस्मिक अवकाश अंकित किया गया है। लेकिन सक्षम अधिकारी से स्वीकृति नहीं की गई जो की अनाधिकृत अनुपस्थित की श्रेणी में आते हैं। शा.पू.मा.वि. परसौना में विद्यालय संचालित पाई गई। शिक्षकों ने नवाचार होना पाया गया। अनाधिकृत अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ पत्र जारी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *