📌 लंघाडोल पुलिस ने मोबाईल एवं लूटी गई नगदी की जप्त

Newspost, MP-Regional Desk, Singrauli.

सिंगरौली जिले के लंघाडोल थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बजौड़ी में बीती रात ट्रक चालकों से लूटपाट की शिकायत पर टीम गठित कर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुये उनके कब्जे से लूट की मोबाईल एवं नगदी जप्त किया है।

जानकारी में बताया गया कि 2 जुलाई को फरियादी वीरभान कुशवाहा पिता बृजमोहन कुशवाहा उम्र 31 वर्ष निवासी कतरवार थाना मझोली जिला सीधी ने थाने में सूचना दी कि 1 जुलाई के रात्रि करीब 11 बजे 2 लोगों ने चालक को चाकू दिखाकर डराया और 10000 रुपये नगदी चालक से लूट लिया है। फरियादी की रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना लंघाडोल में धारा 309 (4) भारतीय न्याय सहिता 2023 के अतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर लगातार आरोपीगणों की पता तलाश की गई। जिसके परिणामस्वरूप बुधवार 3 जुलाई को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर 2 आरोपी विजय कुमार शर्मा निवासी बजोड़ी एवं रामछबीले उर्फ मुकेश उपाध्याय निवासी डोंगरी को गिरफ्तार किया गया। 
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे दादर महाराष्ट्र में जाकर मजदूरी का काम करते थे। महाराष्ट्र से वापस आने के पश्चात नशे के लिए पैसे की कमी हुई जिससे लूट की घटना को अंजाम दिया। पूछताछ में यह भी जानकारी भी प्राप्त हुई कि इनके साथ दो अन्य व्यक्ति भी थे जो घटनास्थल से कुछ दूरी पर रेकी का काम कर रहे थे। जिनके संबध में भी पुलिस जांच पडताल कर रही है। उन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जायेगा।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र धुर्वे, उनि ज्ञानेन्द्र पटेल, प्रआर संतोष केवट, रामनाथ सिंह, आर सपत सिंह, महेन्द्र चौरसिया, आविद कुरैशी, ज्ञान सिंह, शैलेन्द्र धाकड़, नीरज धानुक की भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *