बरका पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

काटने के लिए ले जाए जा रहे भैसों से लदा पिकअप पकड़ाया 

Newspost, Crime Desk.

सिंगरौली, एमपी। भैसों को वध के लिये परिवहन करने की शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देश पर चौकी प्रभारी बरका सूरज सिंह व पुलिस टीम ने भैसों का क्रूरतापूर्वक परिवहन करने वाले दो आरोपियों को भैंसों से लदे पिकअप वाहन के साथ पकड़ा है। पुलिस को उक्त वाहन से 3 भेंस व 4 पाड़ा बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन एमपी 66 ज़ेड डी 3129 में भैसों को क्रूरतापूर्वक लादकर काटने के लिए देवसर की तरफ ले जाया जा रहा है। उक्त सूचना पर टीम गठित कर फौरन ग्राम बरका में घेराबंदी कर पिपरी तरफ से आती पिकअप को रोककर उसे चेक किया गया। जांच में 4 नग पाड़ा व 3 नग भैंस कुल 7 नग भैंस ठूंस ठूंसकर क्रूरतापूर्वक लोड पाए गए। जिसकी कीमत लगभग रु 10 लाख आंकी गई है। 

गिरफ्तारी की कार्यवाही:

पिकअप चालक मोहम्मददीन पिता अब्दुल कलाम उम्र 28 वर्ष तथा उसका साथी मोहम्मद समीम पिता मोहम्मद सलीम उम्र 21 वर्ष दोनों निवासी ग्राम जियावन को अपराध क्र. 0105/24, धारा – 11 पशु के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम एवम 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया गया।

सात पशु धन को छोटे से वाहन में क्रूर ढंग से भरकर ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार.

इनकी रही भूमिका

उक्त कार्यवाही में उनि सूरज सिंह, उप निरी. एस.के. सोनवानी, प्र आरक्षक तरुण साकेत, आरक्षक मनीष ठाकुर, अभिषेक पांडेय की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *