स्वच्छता सेवा पखवाड़ा में विभागीय सफाई मित्र की मौत से ननि में हड़कंप

Newspost, MP Regional Desk.

सिंगरौली, मध्य प्रदेश। मंगलवार की सुबह मोरवा थाना क्षेत्र में नगर निगम के एक सफाई कर्मी के हाई वोल्ट विद्युत की चपेट में आ जाने से उसकी तड़प तड़पकर मौत हो गई। घटना सिंगरौली के ननि वार्ड क्रमांक 5 नेहरू नगर की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड में विभागीय स्वच्छता ड्यूटी पर लगा नगर निगम का सफाई कर्मी अनूप वाल्मीकि पिता स्वर्गीय अशोक वाल्मीकि उम्र 30 वर्ष सफाई कार्य कर रहा था। बताया जाता है कि इसी दौरान नेहरू नगर निवासी शैलेंद्र सूर्यवंशी के आग्रह पर वह उसके घर की छत पर उगी घास की सफाई करने चला गया। वह उक्त मकान की छत पर साफ सफाई कर ही रहा था तभी छत के समीप से गुजर रहे 440 वोट करंट प्रवाहित विद्युत तारों की चपेट में आ गया। वहाँ करंट लगने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद वहाँ अफरातफरी मच गई और लोगों ने शव को उतार कर नीचे तबेले में रख दिया।

इस घटना की सूचना मिलने पर नगर निरीक्षक कपूर त्रिपाठी द्वारा पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। दूसरी ओर इस हादसे का पता लगते ही नगर निगम के कई सफाई कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच गए और घर के मालिक पर सबूत छुपाने का आरोप लगाने के साथ ही मृतक को उचित न्याय की मांग करने लगे।

फिलहाल मौके पर पहुंचे सहायक उप निरीक्षक जयराम गुप्ता, संतोष सिंह, संजीत कुमार सिंह, आरक्षक गुड्डू सिंह ने लोगों को समझा बुझाया और शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया।

https://www.amazon.in/dp/B07Q822CWX/ref=syn_sd_onsite_desktop_0?ie=UTF8&psc=1&pd_rd_plhdr=t&aref=IYUmC87avh
click the link…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *