Newspost, Regional Desk.
अन्ना आंदोलन के सक्रिय कार्यकर्ता एवं 2014-15 में आम आदमी पार्टी की आधार शिला रखकर सड़क से सिंगरौली नगर निगम की सत्ता के शिखर तक पहुंचाने वाले अनिल द्विवेदी सहित जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश युवा संयोजक संदीप शाह व अनिल शाह को आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल व प्रदेश प्रभारी बी एस जून ने प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के प्रदेश युवा संयोजक तथा जिला पंचायत सदस्य संदीप शाह एवं अनिल द्विवेदी तथा अनिल शाह पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने की शिकायतें मिल रही थी। सिंगरौली प्रत्याशी रानी अग्रवाल के खिलाफ आप के उक्त दोनों नेता विधिवत प्रेस कान्फ्रेन्स कर गंभीर आरोप लगाते हुये टिकट वितरण का विरोध किया था। वहीं यह भी आरोप है कि आप के उक्त पदाधिकारी पार्टी के पक्ष में काम नहीं किये थे। जिन्हें प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश प्रमुख ने तीनों नेताओं को आम आदमी पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
