Newspost, Regional Desk, सिंगरौली, मध्य प्रदेश.

रविवार, 3 दिसंबर को जिला सिंगरौली के तीन विधानसभा क्षेत्रों क्रमशः- 79 – चितरंगी, 80 – सिंगरौली, 81 – देवसर की मतगणना पॉलटेक्निक कॉलेज पचौर में स्थापित स्ट्रांग रूम में की जायेगी। 

मतदान दिनांक 17नवंबर से ही पुलिस अधीक्षक यूसुफ कुरैशी लगातार भ्रमण कर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। 

उनके द्वारा बताया गया कि 3 दिसम्बर 2023 को मतगणना के लिये 500 से अधिक पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों को पदस्थ कर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराई जायेगी। मतगणना केंद्र पर व्यापक सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। 

मतगणना केंद्र के बाहर विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के लिए पुलिस पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है ताकि किसी प्रकार की अशांति उत्पन्न न हो। साथ ही विजयी प्रत्याशियों को भी पुलिस की व्यापक सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इसकी तैयारी पुलिस प्रशासन द्वारा कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *