मतगणना दिनांक 03.12 2023 को मार्ग/पार्किग एवं डायवर्सन व्यवस्था का प्लान/सूचना

Newspost, Regional Desk, Singrauli, MP.

विधानसभा आम चुनाव 2023 की मतगणना दिनांक 03.12.2023 को स्ट्रांग रूम पालीटेक्निक कॉलेज पचौर में प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी, सुरक्षा व कानून व्यवस्था तथा सुगम यातायात हेतु आम जन मानस को सूचित किया जाता है, कि मतगणना दिनांक को प्रातः 5 बजे से मतगणना समाप्ति तक तेलाई मोड से पुलिस लाइन पचौर तिराहा तक भारी वाहनों व आमजनता के लिए आवागमन पूर्ण रूपेण प्रतिबंधित रहेगा।

? डायवर्सन

तेलाई मोड से ग्राम पचौर तथा ग्राम हिर्रवाह तरफ जाने वाले वाहनो का आवागमन तेलाई नौगढ कन्वेयर रोड से हिर्रवाह जाने के लिए पूर्ण रुप से चालू रहेगा। हिरंवाह तरफ से आने वाले समस्त वाहनो एवं आमजनता के लिए पुलिस लाइन पचौर तिराहा से कन्वेयर रोड-नौगढ़-तेलाई-कचनी से बैढन तरफ आवागमन चालू रहेगा।

पार्किंग व्यवस्था-

? मतगणना कार्य में लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारियो के वाहनो की पार्किंग पॉलिटेक्निक कॉलेज के मेन गेट के अंदर दाहिने तरफ ग्राउण्ड में रहेगी।

? मतगणना में आने वाले प्रत्याशियो के वाहनो की पार्किंग पॉलिटेक्निक कॉलेज के मेन गेट के अदर बॉऐ तरफ ग्राउण्ड में रहेगी।

? मतगणना दिनांक को कावरेज हेतु उपस्थित होने वाले मीडिया वन्धुओं के वाहनो की पार्किंग पॉलिटेक्निक कॉलेज के मेन गेट के अंदर बॉऐ तरफ ग्राउण्ड में रहेगी।

? मतगणना में आने वाले अभ्यार्थी / एजेंटों के वाहनो की पार्किंग आर टी ओ कार्यालय एव आईटीआई कार्यालय परिसर के अंदर रहेगी।

? मतगणना में आने वाले प्रत्याशियों के अभ्यार्थी / एजेंट अपने वाहनो को आरटीओ कार्यालय में पार्किंग उपरांत पैदल पॉलिटेक्निक कॉलेज के मेन गेट के पहले अभ्यार्थी / एजेंट हेतु बने अस्थाई गेट से स्ट्रांग रूम के अंदर प्रवेश करेगें।

? मतगणना दिनांक को पॉलिटेक्निक कॉलेज के मेन गेट से केवल मतगणना कार्य मे लगे अधिकारी/कर्मचारी/प्रत्याशी / मीडियाबन्धुओं के अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति को अंदर प्रवेश नहीं दिया जावेगा।

? मतगणना दिनांक को चुनाव आयोग के निर्देश के पालन में मतगणना स्थल पर समस्त अधिकारी / कर्मचारी/प्रत्याशी / प्रत्याशी एजेट/अभ्यार्थी / मीडिया बन्धुओं को मोबाईल या अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस ले जाना पूर्ण रूपेण प्रतिबंधित रहेगा।

? मतगणना दिनांक को तेलाई मोड़ से केवल मतगणना कार्य में लगे अधिकारी/कर्मचारी प्रत्याशी, अभ्यर्थी, मीडिया एवं अन्य पासधारी (अनुमति प्राप्त) व्यक्तियों के अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति या आमजनता के प्रवेश पर पूर्ण रुप से प्रतिबंधित रहेगा।

? पासधारी व्यक्ति एवं चार पहिया वाहन चालक को छोडकर अन्य किसी व्यक्ति को बैठाकर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

प्रशासन नेआम नागरिकों से अनुरोध किया है कि पुलिस व्यवस्था में सहयोग प्रदान कर शांति व्यवस्था कायम रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *