बीएमएस के संगठन बीकेकेएसएस/बीकेकेएमएस ने आंदोलन के तृतीय चरण में धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
Newspost, Corporate Desk. @RohitGupta
बीएमएस के संगठन बीकेकेएसएस/बीकेकेएम ने आंदोलन के तृतीय चरण में सोमवार, 30 सितंबर को विशाल धरना प्रदर्शन एवं आम सभा कर एनसीएल प्रबंधन को 17 सूत्री ज्ञापन सौंपा। सभा के अंत में एनसीएल प्रबंधन की ओर से आए कार्मिक (औ.सं.) विभाग के प्रबंधक डीडी तिवारी एवं पाणि पंकज पाण्डेय ने धरना मंच पर आकर संगठन के ज्ञापन को स्वीकार किया तथा आश्वासन दिया है।
Best Seller 👇

बीएमएस के एमपी व यूपी क्षेत्र में कार्यरत संगठनों के महामंत्रियों सर्व श्री श्यामधर दुबे एवं मनोज कुमार सिंह द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन पत्र में कहा गया है कि कोल इंडिया तथा एनसीएल सिगंरौली में तमाम श्रमिक समस्याएं व्याप्त हैं। निराकरण नहीं होने से श्रमिकों केअंदर काफी असंतोष की भावना उत्पन्न हो रही है। इसको लेकर अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ काफी गंभीर है। संदर्भित पत्र के माध्यम से अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के महामंत्री द्वारा 17 सूत्री मांग पत्र प्रेषित किया गया है।
संगठन के द्वारा दिनांक 01.09.2024 से 10.09.2024 तक पूरे कोल इंडिया तथा एनसीएल के सभी परियोजनाओं/इकाइयों में जनजागरण, नारेबाजी, पीट-मीटिंग, गेट-मीटिंग, आदि करते हुए दिनांक 26.09.2024 को एनसीएल के समस्त महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन के माध्यम से अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ द्वारा दिए गए मांगपत्र को ज्ञापन के माध्यम से आपको प्रेषित किया गया था। परंतु आज तक इन समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया है। संगठन दिनांक 30.09.2024 को अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक कार्यालय सिगंरौली के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत करेगा।
अतः आप से आग्रह है कि संलग्न मांग पत्र को उचित फोरम पर भेजकर कोल श्रमिकों के समस्याओं का निराकरण कराने में आवश्यक सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। अन्यथा संगठन मजबूर होकर अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, कोल इंडिया कोलकाता के समक्ष उग्र आंदोलन / धरना-प्रदर्शन करने पर मज़बूर होगा।
इस धरना सभा की अध्यक्षता बीकेकेएसएस के अध्यक्ष राजेश पटेल कर रहे थे तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन भी किया। सभा को संगठन मंत्री एबीकेएमएस अशोक मिश्रा, महामंत्री बीकेकेएसएस श्यामधर दुबे, अध्यक्ष बीकेकेएमएस अरुण दुबे, महामंत्री मनोज सिंह, बीकेकेएसएस के संगठन मंत्री व कंपनी प्रभारी उमेश सिंह, सह संगठन प्रभारी एसएम शुक्ला आदि ने संबोधित किया। वक्ताओं ने एनसीएल व कोल इंडिया प्रबंधन की श्रमिकों के प्रति असंवेदनशीलता, पेंशन व चिकित्सा नीति, सीएमपीएफ घोटाला, संविदा श्रमिकों के बोनस आदि को मुद्दा बनाया था।
इस अवसर पर बीकेकेएसएस के कोषाध्यक्ष अजय मिश्रा, एनसीएल मुख्यालय इकाई के अध्यक्ष पंकज राय, सचिव प्रयाग लाल वैस, सामेन्द्र झा, गणेश शर्मा सहित एनसीएल की परियोजना इकाइयों के पदाधिकारी व सैकड़ों की संख्या में संविदा श्रमिकों की उपस्थिति रही। सभा के दौरान भारी संख्या में उपस्थित श्रमिकों द्वारा जमकर नारेबाजी की गई।
