यूथ कांग्रेस नेता के कब्जे से पकड़ा गया ₹ 5600 करोड़ का ड्रग -आरोप.
विदेशी एजेंसियों से मिलकर पहले भ्रम फैलाना, फिर युवा पीढ़ी को ड्रग के नशे में ढकेलकर देश को अस्थिर करना चाहती है कांग्रेस- डॉ. सुधांशु त्रिवेदी
Newspost, National Political Desk. Rohit Gupta/B. Jha.
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने आज गुरुवार, 03 अक्टूबर को दिल्ली के दीन दयाल मार्ग स्थित पार्टी के मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के मंसूबे देशहित में कतई नहीं हैं।
डॉ. त्रिवेदी का कहना था कि कांग्रेस के एक के बाद एक भ्रष्टाचारों के खुलासे के बाद अब ₹ 5600 करोड़ का ड्रग के साथ सुरक्षा व जांच एजेंसी द्वारा पकड़ी गई है। उन्होंने थोड़ा रुककर कहा कि, देश की युवा पीढ़ी को बर्बाद करने के लिए इस ड्रग का उपयोग किया जाता। खतरनाक ड्रग के काले कारोबार में तुषार गोयल नामक कथित तस्कर पकड़ा गया है। यह दिल्ली यूथ कांग्रेस की आरटीआई सेल का प्रमुख है। और देखें…..
Festival Offer !!!
डॉ. त्रिवेदी ने पकड़े गए आरोपी का कांग्रेस द्वारा 2022 में जारी किया गया नियुक्ति पत्र (कॉपी) दिखाते हुए कांग्रेस पर कई तरह के सवाल दागे। उन्होंने कहा कि विरोधी विदेशी ताकतों से समय समय पर मिलना क्या बताता है। देश की जनता के बीच पहले भ्रम फैलाना और युवा पीढ़ी को ड्रग जैसे घातक नशे में फंसाकर भारत को अस्थिर एवं कमजोर करने की गहरी चाल कांग्रेस ने चली है।
भाजपा प्रवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि दिपेन्द्र हुड्डा का नंबर आरोपी के मोबाइल में था और कॉल हिस्ट्री भी है। उन्होंने कांग्रेस पर सवाल दागे हैं। उन्होंने पूछा है कि एक ड्रग पेडलर को क्या उसके कारोबार और अनैतिक कमाई के आधार पर ही इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई। कांग्रेस यह भी बताए कि आरोपी तुषार गोयल से उनका कोई गुप्त समझौता रहा है। उन्होंने आरोपी से कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के संबंध की भी चर्चा की।
कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला
कांग्रेस पर यह आरोप लगने के बाद आननफानन बयान दिया गया कि तुषार गोयल की गतिविधियां पार्टी विरोधी थीं। इसलिए उन्हें अक्टूबर 2022 में ही पार्टी से निकाल दिया था।
क्या हरियाणा विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा असर?
हरियाणा विधानसभा चुनाव बिल्कुल सामने हैं। वहाँ 5 अक्टूबर, शनिवार को मतदान होना है। अब तक भाजपा, कांग्रेस, बसपा सहित अन्य सभी क्षेत्रीय दलों के स्टार प्रचारकों ने हरियाणा के मतदाताओं को रिझाने के लिये खूब पसीना बहाया है। कांग्रेस के प्रादेशिक संगठन में हुड्डा पिता- पुत्र दोनों के नामों की चर्चा मुख्यमंत्री पद को लेकर है। लेकिन कुमारी शैलजा एवं रणदीप सुरजेवाला ने भी ताल ठोंक रखी है। भाजपा ने नायब सिंह सैनी को ही सीएम कैंडिडेट प्रोजेक्ट किया है।
अब हमें आपके उत्तर की प्रतीक्षा है।

