पुलिस ने 4 को पकड़ा, सीधी की जघन्य घटना पर सीएम ने एस‌आईटी गठन हेतु दिये निर्देश1

आईजी, डीआईजी, एसपी ने किया खुलासा, 7 छात्राएं हुईं शिकार, 14 मोबाइल जप्त

सहपाठियों ने उपलब्ध कराये थे छात्राओं के नंबर

Newspostg, MP State Desk.

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में घटित एक शर्मनाक और जघन्य घटना से पुलिस ने पर्दा हटाकर, विभिन्न धाराओं में चार ऐसे आरोपियों को हिरासत में लिया है जिन्होंने ऐप के जरिए अपने मोबाइल की आवाज बदली, फिर स्वयं को महिला टीचर बताकर स्कॉलरशिप देने का झांसा देकर कॉलेज की छात्राओं को बुलाया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

इस पूरी घटना के बारे में बताया गया है कि आवाज बदलने (मेल/फीमेल) वाले मैजिक वॉइस एप के जरिए तीन आरोपियों ने महिला टीचर बनकर कॉलेज की 7 से अधिक लड़कियों को स्कॉलरशिप देने के लिए दस्तावेज सहित बुलवाया और आधा दर्जन से अधिक लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाया। सभी पीड़ित छात्राएं एसटी वर्ग की बताई गई हैं। आरोपियों द्वारा मोबाइल ऐप के जरिए स्वयं को रंजना मैडम के नाम से छात्राओं से बात करते थे और उन्हें झांसा देकर स्कॉलरशिप दिए जाने की बात कह कर सभी दस्तावेज भी मंगवाए जाते थे ताकि छात्राएं उनके झांसे में आ जाएं और उन्हें किसी प्रकार से यह शंका न हो कि उनके साथ धोखा किया जा रहा है।

आधा दर्जन से अधिक छात्राओं को बनाया शिकार

इस घटना में दुष्कर्म पीड़ित सभी छात्राएं एसटी वर्ग से आती हैं। अभी इस मामले में 7 छात्राओं के साथ इस प्रकार की घटना का खुलासा हुआ है। संभावना यह भी है कि इन आरोपियों के जाल में कुछ और भी लड़कियां किसी न किसी रूप में फंसी होंगी। पुलिस विवेचना और पूछताछ के बाद अन्य अपराधों का भी खुलासा हो सकता है। बताया गया है कि आरोपियों द्वारा सुनसान जगह पर लड़कियों को बुलाया जाता था। शक ना हो इसके लिए छात्राओं को बता देते थे कि उन्हें लेने के लिए एक लड़का बाइक से आएगा और शिक्षक के पास पहुंचा देगा। ऐसे में लड़कियां बदमाशों के झांसे में आ जाती थी इसके बाद आरोपियों द्वारा लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया जाता था।

लड़कियों ने दिखाई हिम्मत, पुलिस ने कसा शिकंजा
ऐसे मामले लोक लाज व समाज के भय से पुलिस तक कम ही पहुंचाते हैं, लेकिन इस घटना में एक छात्रा ने हिम्मत जुटाई और पुलिस तक पहुंच गई। पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों का लोकेशन ट्रेस किया तो एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने दो और आरोपियों के शामिल होने की बात कही। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने 7 लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने की बात कबूली है। इस घटना में अब तक चार छात्राओं ने मामला भी दर्ज करवा दिया है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस अभी पूछताछ कर रही है पीड़ित लड़कियों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

यूट्यूब से सीखा था स्वर बदलने का गुर
पुलिस की पकड़ में आए तीनों आरोपी बृजेश प्रजापति, राहुल प्रजापति और संदीप प्रजापति ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि यूट्यूब से आवाज बदलने के एप की जानकारी हुई थी जिसे अपने मोबाइल में इंस्टॉल करके आरोपियों ने कॉलेज की छात्राओं को षड्यंत्रपूर्वक निशाना बनाया था। रंजना मैडम बनकर स्कॉलरशिप देने के लिए दस्तावेज सहित बुलाया और फिर उन्हें सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

  1. ↩︎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *