सरई तहसीलदार ने पेट्रोल पंपों का किया आकस्मिक निरीक्षण

Newspostg, Regional Desk. Bihari Lal Gupta.

सर‌ई, सिंगरौली। कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला द्वारा जिले भर में स्थित पेट्रोल पंपों का निरीक्षण एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिये उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में गठित टीमें सक्रिय हो गई हैं। इसी तारतम्य में सरई तहसीलदार ने संचालित पेट्रोल डीजल पंपों की जांच की।

उपखंड अधिकारी देवसर के मार्गदर्शन में गठित टीम में तहसीलदार सरई चन्द्रशेखर मिश्रा द्वारा शनिवार को सरई तहसील क्षेत्र के पेट्रोल डीजल फिलिंग स्टेशन का निरीक्षण किया गया। जिसमें मां काली फिलिंग स्टेशन घोघरा, सीता फिलिंग स्टेशन घोघरा, मां धनौजा फिलिंग स्टेशन गोड़बहरा, ज्वालामुखी फिलिंग स्टेशन पुरैल का निरीक्षण किया गया। मौके पर मूलभूत सुविधाएं पानी, हवा, अग्निशामक यंत्र, कंपनी अधिकारियों के नाम लिखित बोर्ड सही पाए गए। 

गोडबहरा में संचालित पेट्रोल पंप में बुनियादी सुविधाओं की कमी पाई गई जिसमें हवा भरने की मशीन, पानी पीने की समुचित व्यवस्था सही नहीं मिली। 8 यूनिट नोजल में से केवल दो यूनिट एक्टिव स्थिति में पाए गए, इस प्रकार डीलर राम सिंह के द्वारा बताया गया कि कंपनी को सूचना दे दी गई है। मां काली फिलिंग स्टेशन घोघरा में सीएनजी की अतिरिक्त यूनिट उपलब्ध पाई गई जो एक्टिव स्थिति में है। पंचमुखी किसान सेवा केंद्र फिलिंग स्टेशन निरीक्षण के समय बंद अवस्था में पाया गया जानकारी लेने से ज्ञात हुआ कि विगत तीन माह से बंद है। इसका कारण राशि भुगतान एवं अन्य यूनिट चालू करने की बात संज्ञान में लाई गई। निरीक्षण कार्यवाही में राजस्व विभाग की टीम में विनोद शाह, प्रताप बारे, विजय पनिका उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *